India

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस फ्री: माताएं, बहनें और बेटियां 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक एक सहयोगी के साथ कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

UP Raksha Bandhan Women Free Bus Travel: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। 

उन्होंने कहा, रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply