India

रक्षाबंधन पर चाहिए ग्लोइंग स्किन, घर पर ही इन नेचुरल चीजों से कर लें 5 स्टेप फेशियल

फेस्टिवल और खास मौको पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार दिखाई दे. इसी वजह से फेस्टिव सीजन में ब्यूटी सैलून में अच्छीखासी भीड़ देखने को मिलती है. अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहती हैं. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से स्किन पर एलर्जी हो जाती है तो कुछ बेसिक से नेचुरल इनग्रेडिएंट्स के साथ आप 5 स्टेप फेशियल घर पर ही कर सकती हैं. इनमें से कुछ चीजें तो आपको घर में ही मिल जाएंगी.

घर पर भी फेशियल करके आप ग्लोइंग और क्लीन स्किन पा सकती हैं. बस आपको पता होना चाहिए कि क्याक्या चीजें यूज करनी चाहिए और किसी तरह से स्टेप बाय स्टेप इन चीजों को अप्लाई करना है. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

पहला स्टेप है क्लींजिंग

सबसे पहले आपको अपनी त्वचा को क्लीन करना है. भले ही फेस वॉश किया हो, लेकिन इसके बाद गहराई से क्लींजिंग करना जरूरी है. पहले कच्चा दूध लेकर उसमें रूई डुबोएं और पूरे फेस के साथ ही गर्दन को भी अच्छी तरह से साफ करें. इसके बाद थोड़ा सा दही हाथों में लेकर इसे अपने पूरे फेस पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करने के बाद क्लीन कर लें.

दूसरा स्टेप है एक्सफोलिएट करना

पर फेशियल में एक्सफोलिएट यानी स्क्रब करने के लिए आप ओट्स का यूज कर सकती हैं, ये जेंटली स्किन के पोर्स की सफाई करता है. इसके लिए 1 चम्मच ओट्स का हल्का दरदरा पाउडर लें, इसमें शहद मिलाएं और थोड़ा सा कच्चा दूध एड करें या फिर गुलाबजल मिला लें. 5 मिनट ऐसे ही रख दें ताकि ये थोड़ा फूल जाए. अब इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें.

Getty Images

तीसरा स्टेप है फेशियल क्रीम मसाज

इसके लिए आप एलोवेरा जेल में थोड़ा सा बादाम का तेल या फिर दूध की ताजा मलाई मिला लें. अब इसे हाथों में लेकर कुछ मिनट तक गर्दन और पूरे फेस की मसाज करें. अगर स्मूदनेस कम लगे तो आप हल्का सा गुलाबजल हाथों में ले सकती हैं. इसके बाद टिश्यू पेपर को पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें और अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें.

चौथा स्टेप है फेस पैक अप्लाई करना

एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा सा बेसन, चंदन पाउडर, चुटकी भर हल्दी और गुलाबजल मिलाएं. इसे पूरे फेस के साथ ही गर्दन पर अप्लाई करें और 1015 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद या तो टिश्यू पेपर से क्लीन करें या फिर चेहरा धो लें.

फाइनल स्टेप है सीरम

फेशियल के फाइनल स्टेप में सीरम अप्लाई किया जाता है. घर पर इसे तैयार करने के लिए एलोवेरा जेल लेकर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं. 1 विटामिन ई का कैप्सूल डालें और थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला दें. इसे अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से अप्लाई करें. बिल्कुल एक पतली लेयर बनाएं और फिर सूख जाने दें. बचा हुआ सीरम आप किसी बोतल में भरकर बाद में यूज कर सकती हैं. इस तरह से घर पर ही 5 स्टेप फेशियल कंप्लीट हो जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply