जॉब वाले लोग ट्रिप प्लान करने की सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं मिलेगी. ऐसे में अगर वीकेंड के साथ एक फेस्टिव ऑफ हो तो आप आराम से ट्रिप पर जा सकते हैं, बस उसमें 1 दिन की छुट्टी एड करनी होगी. 28 अगस्त 2026 को, शुक्रवार को रक्षाबंधन पड़ रहा है. इसके बाद शनिवार और रविवार का वीकेंड है. आप 31 अगस्त की छुट्टी लेकर ट्रिप पर जा सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं दिल्लीएनसीआर से आप 4 दिन के लिए कहांकहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

अगर आप 27 का ऑफ लेते हैं तो रक्षाबंधन आपको अपनी ट्रिप के दौरान ही सेलिब्रेट करना होगा, लेकिन 31 की छुट्टी लेते हैं तो राखी सेलिब्रेट करने के बाद उस दिन ट्रिप के लिए निकल सकते हैं और आराम से अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचकर अगले दिन से घूमनाफिरना कर सकते हैं.
पिंक सिटी जयपुर
आप दिल्ली से राजस्थान के जयपुर घूमने जा सकते हैं या फिर रींगस जाकर पहले खाटूश्याम के दर्शन करें और फिर यहां से बस से जयपुर घूमने निकल जाएं. ये जगह अपनी राजपुताना शाही संस्कृति और विरासत के लिए भी जानी जाती है. यहां की सबसे प्रसिद्ध जगह हवा महल घूमने के अलावा आप आमेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ फोर्ट, जंतरमंतर, जल महल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
ऋषिकेश को करें एक्सप्लोर
अगर आप हरियाली भरी पहाड़ की वादियों के साथ ही आध्यात्मिकता को भी अपनी ट्रिप में एड करना चाहते हैं तो इस लॉन्ग वीकेंड पर ऋषिकेष घूमने जा सकते हैं. ये जगह ज्यादातर प्रमुख शहरों से कनेक्ट है, इसलिए ट्रेवल करना बहुत ज्यादा टाइम टेकिंग नहीं है. सबसे बेस्ट रहेगा कि इस तरह जाएं कि बिल्कुल मॉर्निंग में पहुंच जाएं. पहले हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान और आरती करें. इसके बाद ऋषिकेश के लिए निकल जाएं. यहां पर त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी झूला, नीर गढ़ वाटर फॉल जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें. समय हो तो नीलकंठ महादेव जा सकते हैं और राफ्टिंग भी कर सकते हैं.
Getty Images
कसौली घूमने जाएं
आप हिमाचल प्रदेश के कसौली जा सकते हैं. दिल्ली से यहां पहुंचने में 56 घंटे लगते हैं. यहां आकर आप मंकी पॉइंट जरूर जाएं. ये कसौली की सबसे ऊंची चोटी है. ये खूबसूरत सा हिल स्टेशन हरियाली के साथ ही शांति से भरा हुआ है. यहां पर आप गिलहर्ट ट्रेल, सनसेट पॉइंट, लवर्स लेन, मॉल रोड, कसौली ब्रेवरी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
श्रीकृष्ण की नगरी को करें एक्सप्लोर
आप 4 दिन की इस छुट्टी में बरसाना एक्सप्लोर करेंगे तो कमाल का एक्सपीरियंस रहेगा, क्योंकि रक्षाबंधन की वजह से आपको बहुत ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलेगी. यहां पर ज्यादातर लोग बस बांकेबिहारी के दर्शन करके चले जाते हैं. यहां असली मजा तो गलियों में छुपे प्राचीन मंदिरों को एक्सप्लोर करने में है. वृंदावन के साथ ही बरसाना, मथुरा भी घूमने जाएं. यमुना केसी घाट, निधिवन,प्रेम मंदिर, लाड़ली जी मंदिर, कीर्तिका मदिर, प्रेम सरोवर, प्रिया कुंड, जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर घूमने जाएं.


