India

खजूर और अंजीर किस ड्राई फ्रूट में हैं ज्यादा विटामिन-मिनरल्स, फायदे भी जानें

नेचुरल मिठास से भरपूर खजूर और दानेदार अंजीर…दोनों ही पोषक तत्वों का खजाना होते हैं. इनको सीधे चबाकर खाया ही जाता है. इसके अलावा अलगअलग डेजर्ट्स में भी इनका यूज किया जाता है. दोनों फाइबर का भी बढ़िया सोर्स माने जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से किसमें ज्यादा विटामिन और मिनरल्स हैं. दरअसल इससे आपको ये समझने में आसानी होती है कि कब कौन सा ड्राई फ्रूट अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

इस आर्टिकल में अंजीर और खजूर के पोषक तत्वों के बारे में डिटेल के साथ जानेंगे. इसी के साथ ये भी जानेंगे कि इनको कितनी मात्रा में लेना चाहिए. इससे आपकी सेहत को क्याक्या फायदे हो सकते हैं.

100 ग्राम खजूर के पोषक तत्व

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम खजूर में 2.45 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. वहीं टोटल 8 ग्राम डायटरी फाइबर, 39 मिलीग्राम कैल्शियम, 1.02 मिलीग्राम आयरन, 43 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 656 मिलीग्राम पोटेशियम, 62 मिलीग्राम फास्फोरस, 3 माइक्रोग्राम सेलेनियम, 1.274 मिलीग्राम नियासिन, 19 माइक्रोग्राम फोलेट, 6.3 मिलीग्राम कोलाइन, 75 माइक्रोग्राम ल्यूटिनज़ेक्सैंथिन, 2.7 माइक्रोग्राम विटामिन के पाया जाता है. हालांकि न्यूट्रिएंट्स की मात्रा खजूर के अलगअलग वैरायटी के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है.

अंजीर में कितने हैं न्यूट्रिएंट्स

USDA के मुताबिक, सौ ग्राम अंजीर में 0.75 प्रोटीन और 2.9 ग्राम टोटल डायटरी फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा इसमें 35 मिलीग्राम कैल्शियम, 17 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 0.37 मिलीग्राम आयरन, 14 मिलीग्राम फास्फोरस, 232 मिलीग्राम पोटेशियम,0.128 मिलीग्राम मैंगनीज, 2 मिलीग्राम विटामिन सी, 6 माइक्रोग्राम फोलेट, 4.7 मिलीग्राम कोलाइन, 7 माइक्रोग्राम विटामिन ए, 9 माइक्रोग्राम ल्यूटिनज़ेक्सैंथिन, 0.11 मिलीग्राम विटामिन ई, 4.7 माइक्रोग्राम विटामिन के पाया जाता है.

खजूर के फायदे

अपनी डाइट में अगर आप खजूर शामिल करते हैं तो ये आपके डाइजेशन को इंप्रूव कर सकता है, क्योंकि फाइबर का बढ़िया सोर्स है. इसके अलावा ये आयरन लेवल को बढ़ाने में हेल्पफुल है. वहीं नेचुरल स्वीनटर है, जिससे एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है. हालांकि अगर डायबिटिक हैं तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. डेली खजूर डाइट में शामिल करते हैं तो हर दिन 2 से 4 खजूर खाना काफी रहता है.

अंजीर के फायदे

डाइट में अंजीर शामिल करने से आपके डाइजेशन के साथ ही हड्डियों को फायदा मिलता है. ये दिल के लिए भी फायदेमंद है तो वहीं स्किन के स्वस्थ बना रखने में मदद करता है, क्योंकि विटामिन सी के साथ ही ई भी पाया जाता है. ये विटामिन ए का भी सोर्स है, इसलिए आपकी आंखों के लिए फायदेमंद है. इसे रोजाना खाने का प्लान कर रहे हैं तो 2 से 3 टुकड़े पानी में भिगोकर रातभर रखने के बाद सुबह चबाकर खाना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply