IndiaPunjabTrending

जालंधर के विभिन्न इलाकों में लगे गंदगी के ढेरों के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा: चरणजीत सिंह चन्नी

बोलेमनीष सिसोदिया की दिल्ली से संबंधित एक कंपनी को दिया सफाई का ठेका”
जालंधर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा हलके से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर की सड़कों पर लगे कूड़ेकरकट के ढेरों को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जालंधर की सड़कों पर बिखरा हुआ कूड़ाकरकट बीमारियों को न्योता दे रहा है, जबकि पंजाब सरकार ने सफाई सेवकों को घरों में बिठाकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से संबंधित एक कंपनी को सफाई का ठेका दिया हुआ है, जो कि सफाई प्रबंधों में असफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि सफाई का काम करने वाले गरीब लोगों से काम छीनकर दिल्ली से संबंधित एक कंपनी को 607 करोड़ रुपये में 8 सालों के लिए सफाई का ठेका दिया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार की मियाद 6 महीने की रह गई है और यह सरकार सूबे को लूटने तथा सफाई सेवकों को कूटने में लगी हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के दौरान सफाई प्रबंधों की पोल खोलते हुए कहा कि इन हालात में लोगों का जीना दूभर हो चुका है और पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में असफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि जालंधर के पॉश इलाके भी गंदगी के ढेरों से भरे हुए हैं और करोड़ों के शोरूमों में काम करने वाले व्यापारी भी परेशान हैं, जबकि स्थानीय आम लोग इस गंदगी के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में चमड़ी के रोग , डेंगू, हैजा और अन्य बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में न तो लोगों को पीने का साफ पानी मिल रहा है और न ही कोई विकास कार्य हो रहा है, जबकि ऐसे हालात हर शहर के बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यह शर्मनाक है और अगर जालंधर या किसी अन्य इलाके में गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं, तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply