TrendingUttar Pradesh

लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 13 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण सील किये गये। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी में छह निर्माण सील

प्रवर्तन जोन2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान हैदर अली, राकेश, हेमराज, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र बजाज, सोमनाथ अग्रहरि, राम किशोर यादव, भूपेन्द्र सिंह चौधरी व अन्य द्वारा किये जा रहे 06 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण कार्यों को सील किया गया। 

चौक से दुबग्गा तक भी चला अभियान

प्रवर्तन जोन7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज व दुबग्गा थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदीप गोयल, कुश मिश्रा, रियाज, रितेश, पूनम कुमार, यूनुस अब्दुल्ला व अन्य द्वारा एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 7 अवैध निर्माण सील किये गये।

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण की अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के बिना किए जा रहे निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सोमवार की कार्रवाई में कुल 13 निर्माण सील किए गए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply