नरेंद्र अत्री की अगुवाई में सैकड़ो खिलाड़ियों ने लिया जोबट का दौड़ में भाग

हमीरपुर : आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर खेल जगत से जुड़े सैकड़ों खिलाड़ियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने अरुण धूमल के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उनके खेलों के प्रति योगदान को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं एचपीसीए के सदस्य नरेंद्र अत्री की अगुवाई में सामाजिक संस्था यस हिमाचल, विभिन्न खेल संघो के सहयोग से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच 51 किलोग्राम लड्डू वितरित किए गए। जन्मदिवस समारोह को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प भी लिया।
इसके बाद सैकड़ों खिलाड़ियों ने ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए “ड्रग्स फ्री हिमाचल” का संकल्प लिया। खिलाड़ियों ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है और इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा।
उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया—“खेल अपनाएं, नशा छोड़ें और स्वस्थ, सशक्त व ड्रग्स फ्री हिमाचल के निर्माण में योगदान दें।”



