BollywoodIndia

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक डार्क और थ्रिलिंग कहानी की झलक देती है, जिसमें दोनों सितारे आमनेसामने नजर आ रहे हैं।

खौफनाक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

ट्रेलर की शुरुआत ही एक तनावपूर्ण सीन से होती है, जहां एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता नजर आता है। इसके बाद सैफ अली खान का रहस्यमयी किरदार सामने आता है, जबकि अक्षय कुमार खतरनाक नेगेटिव रोल में दिखाई देते हैं।

सैफ और अक्षय के बीच होगी टक्कर

ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी सैफ और अक्षय के किरदारों के बीच चल रहे एक खतरनाक खेल पर आधारित है। दोनों की भिड़ंत फिल्म को और रोमांचक बना रही है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply