
लखनऊ,अमृत विचार : हरियाली तीज के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति’ अधिकारी क्लब में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता और सचिव सचिव स्मृति सिंह सचान के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतसंगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का माहौल बना दिया। इस दौरान कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
हरियाली तीज के इस आयोजन के माध्यम से महिला सदस्यों को आपसी सौहार्द के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव की खुशियां साझा करते हुए एकदूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नीतू, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की उपाध्यक्ष मानसी सिंह, कोषाध्यक्ष अंकिता गंगवार सहित संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।



