India

Renault Kwid का बदला अंदाज, नए इंटीरियर के साथ हुई स्पॉट, क्या इंडिया में लॉन्च होगी ये छोटी कार?

फ्रांस की कार कंपनी रेनॉ अपनी छोटी कार क्विड को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अंदाज में पेश कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में नई क्विड बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी है. सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इस बार कार में सिर्फ मामूली बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि इसके डिजाइन और केबिन में बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं.

बाहर से कैसी दिखेगी नई क्विड?

नई रेनॉ क्विड के फ्रंट में नया ग्रिल दिया जा सकता है. इसका डिजाइन कंपनी की इलेक्ट्रिक क्विड से मिलता जुलता हो सकता है. ग्रिल के नीचे ब्लैक एलिमेंट और बंपर के निचले हिस्से में सिल्वर डिटेलिंग दी गई है. कार में पहले की तरह स्प्लिट हेडलैंप सेटअप देखने को मिलेगा. मुख्य लाइटें बंपर के नीचे होंगी, जबकि टर्न इंडिकेटर ग्रिल के दोनों तरफ लगाए जाएंगे. पीछे की तरफ टेल लैंप में भी बदलाव किया गया है और इसमें क्लियरलेंस डिजाइन मिलने की उम्मीद है.

अंदर मिलेगा बड़ा बदलाव

नई क्विड का केबिन मौजूदा मॉडल से काफी अलग नजर आ सकता है. इसका डैशबोर्ड डिजाइन रेनॉ की बड़ी कारों से प्रेरित बताया जा रहा है. हालांकि, एयर कंडीशनिंग के लिए रोटरी नॉब और सेंटर कंसोल के फिजिकल बटन पहले की तरह मिल सकते हैं. सबसे बड़ा बदलाव कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में हो सकता है. इसमें करीब 10 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है. ये फीचर्स रेनॉ की नई डस्टर में भी देखने को मिलते हैं.

इंजन में बड़ा बदलाव नहीं

डिजाइन और फीचर्स में इतने बदलाव के बावजूद कार के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई क्विड में मौजूदा 1.0लीटर, तीनसिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है. भारत में नई क्विड के आने की संभावना फिलहाल कम है. कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में क्विड को Evolution और Climber वेरिएंट के साथ अपडेट किया है. कंपनी का फिलहाल फोकस SUV मॉडल्स पर है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply