DharamIndia

Raksha Bandhan 2026: भाई के माथे पर तिलक के साथ अक्षत का क्या है महत्व? जानें Importance और Rituals

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भाईबहन के अटूट प्रेम और रक्षा के वचन का प्रतीक है। बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके बाद बहनें भाई के माथे पर तिलक और चावल लगाती हैं। अक्सर आपके मन भी यही सवाल आता होगा कि भाई के माथे पर तिलक के साथ चावल क्यों लगाए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लेख में इसके पीछे का महत्व, नियम और लाभ।
राखी बांधने से पहले तिलक लगाने का महत्व
रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को राखी बांधने से पहले माथे पर तिलक लगाती हैं। असल में हिंदू धर्म में इसे काफी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिलक भगवान विष्णु का प्रतीक है। इसके साथ ही यह एकाग्रता और स्मरण शक्ति को तेज करता है। भौहों के मध्य वाले भाग में तिलक लगाया जाता है, इसे ज्ञान और चेतना का केंद्र माना जाता है। भाई को तिलक लगाने से उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। हालांकि, जब बहनें तिलक लगाती है, उसके बाद अक्षत लगाती है, इसके पीछे क्या कारण छिपा है।
माथे पर तिलक के साथ क्यों लगाते हैं चावल?
हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने के बाद उस पर अक्षत यानी चावल लगाने की परंपरा है। अक्षत का अर्थ अटूट, जो कही से भी टूटा हुआ न हो। ऐसे में तिलक पर अक्षत लगाना बेहद शुभ माना जाता है। अक्षत लगाना इस बात का प्रतीक है कि भाईबहन के बीच का रिश्ता और प्रेम भी सदैव अटूट रहेगा। इसके साथ ही तिलक के साथ चावल भाई की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए लगाया जाता है। वैसे अक्षत रक्षा से जुड़ा भी माना जाता है। इतना ही नहीं, चावल को समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए तिलक श्री विष्णु जी के रुप में और अक्षत देवी लक्ष्मी के स्वरुप में लगाया जाता है। 
भाई को तिलक और अक्षत लगाने के नियम
  राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक और अक्षत जरुर लगाएं। फिर राखी बांधें।
  तिलक लगाते समय भाई के सिर पर रुमाल या सफेद कपड़ा जरुर रखें। साथ ही बहनें भी सिर पर दुपट्टा या कपड़ा जरुर रखें।
  ध्यान रहे कि तिलक पर सूखा अक्षत नहीं लगाएं। इसे गीला करने के बाद ही तिलक पर लगाएं। सूखा अक्षत देवीदेवताओं को भी नहीं चढ़ाया जाता है।
  अक्षत कभी भी बीच में टूटा नहीं होना चाहिए क्योंकि, अक्षत का मतलब है जो टूटा या खंडित न हो। जब आप तिलक करें, तो इन नियमों को जरुर फॉलो करें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply