India

Kanpur Plane Crash : कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत, गंगा बैराज के पास हादसा

Kanpur Plane Crash : उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था खेड़ा इलाके में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार पायलट और कोपायलट की जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

नत्था खेड़ा के पास हुआ क्रैश

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, गंगा बैराज के पास हादसा; पायलट और कोपायलट की मौत#Kanpur #UttarPradesh #AircraftCrash #TrainingAircraft #AirCrash #AviationNews #BreakingNews #UPNews pic.twitter.com/EYhJnuzMqS

— Bansal News Official August 27, 2026

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था। विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। इसी दौरान नत्था खेड़ा के पास अचानक क्रैश हो गया। विमान को दुर्घटनाग्रस्त देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कानपुर के चीफ फायर ऑफिसर समेत फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू टीमों ने विमान के मलबे से दो लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान विमान में सवार पायलट और कोपायलट के रूप में हुई है।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

बताया जा रहा है कि विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह सामने नहीं आई है। हादसे की जांच की जा रही है और मौके पर राहतबचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें:  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply