IndiaPunjabTrending

कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा, हड़ताल खत्म करें, हम वार्ता को तैयार: सीएम मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक पोस्ट पर हड़ताली मुलाजिमों को आह्वान करते हुए लिखा कि आप हड़ताल खत्म करें, हम बात को तैयार। मान ने लिखा कि कर्मचारी हमारे परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, हम उनकी हर जायज बात सुनने के लिए तैयार हैं। परंतु वार्ता और हड़ताल एक साथ नहीं चल सकते। सरकार हर मसले का हल करने के लिए वचनबद्ध है, परंतु वार्ता तभी होगी जब हड़ताल खत्म की जाएगी।

उधर, दूसरी तरफ पंजाब में लाखों सरकारी कर्मचारी आज हड़ताल है। पंजाब में आज 7 लाख से अधिक सरकारी मुलाजिम और पेंशनर डीए समेत 8 मांगों को लेकर महा हड़ताल पर हैं। इसके चलते सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में ह्रक्कष्ठ सेवाएं बंद हैं। कर्मचारियों ने अपनेअपने विभागों के प्रमुखों से सामूहिक छुट्टी ली है और पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply