IndiaPunjabTrending

NIT जालंधर और लघु उद्योग भारती के बीच ‘उद्योग-अकादमिक संवाद’ का सफल आयोजन

​जालंधर : डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान , जालंधर में कुटीर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के उत्थान के लिए समर्पित देश के एकमात्र राष्ट्रव्यापी संगठन ‘लघु उद्योग भारती’ के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक विशेष ‘उद्योगअकादमिक संवाद’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईटी पार्क स्थित वी सी एच में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच साझेदारी को सुदृढ़ कर राष्ट्र निर्माण और नवाचार को नई गति देना रहा।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डीन ने की। जबकि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर प्रो.अजय बंसल, एसोसिएट डीन डॉ. सौरभ कांगो, डॉ. प्रज्ञा रंजन राउत, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. टी. श्रीनिवास, इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा, सेंट्रल वर्कशॉप प्रमुख डॉ. दुष्यंत सिंह, इंस्टीट्यूट इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर के अध्यक्ष प्रो. रमन बेदी तथा समन्वयक डॉ. हरप्रीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक के दौरान विभिन्न विभागों एवं अनुसंधान केंद्रों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके पश्चात उद्योग प्रतिनिधियों को संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और सुविधाओं का भ्रमण कराया गया। दोनों पक्षों के बीच भविष्य के तकनीकी सहयोग और व्यावहारिक समाधानों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उक्त जानकारी देते हुए जनसंचार बोर्ड उत्तर क्षेत्र के प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस दौरान जालंधर, होशियारपुर, गोराया और फगवाड़ा से प्रमुख उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।

​प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती पंजाब के महासचिव विवेक राठौर, होशियारपुर से इंजीनियर अमित गोयल, मुकेश गर्ग, आकाशदीप चंद , फिल्लौर से अश्वनी मल्होत्रा, गोपाल थापर, सुखजिंदर सिंह जालंधर से सुरेश वालिया, वरिंदर राठौड़, अनुज कपूर, आशीष शर्मा, सुरेश वालिया, ललित भला, नकुल भंडारी और गौरवदीप पन्नू शामिल रहे। वहीं, फगवाड़ा इकाई से पुनीत गुप्ता, गौरव गुप्ता, अखिल सिंगला, राहुल गुप्ता और जयंत गुप्ता ने सहभागिता कर अपने विचार साझा किए। अपने द्वारा प्रयुक्त तकनीक व उसमे सुधार सबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का भी निदान किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply