TrendingUttar Pradesh

National Sports Day : तीन दिनों तक खेलों का मेला,  UP के 75 जिलों में मनाई जाएगी मेजर ध्यानचंद की जयंती 

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बच्चों और युवाओं में खेल की भावना को बनाये  रखने के लिए और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश भर में खेल उत्सव का आयोजन करने जा रही है।

बता दें कि खेल विभाग की ओर से 29 से 31 अगस्त तक राज्य के सभी 75 जिलों में 3 दिवसीय विशेष खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी रहेगी, जो उद्घाटन और समापन समारोहों में शिरकत करेंगे। 

फिट इंडिया और हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 

तीन दिवसीय खेल उत्सव के पहले दिन विशेष प्रार्थना सभा के साथ मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ फिट इंडिया की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही अंडर14 बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता और स्थानीय खेल स्पर्धाओं की शुरुआत होगी। वहीं दिवंगत खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की स्मृति में डिजिटल प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

लोकल खेलों पर होगा फोकस 

उत्सव के दूसरे दिन हॉकी मुकाबलों के साथसाथ क्षेत्र के दो लोकप्रिय स्थानीय खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। एक घंटा खेल के मैदान में अभियान के तहत वार्मअप, दौड़, योग और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

आखिरी दिन होगा संडेज ऑन साइकिल 

वहीं अंतिम दिन संडेज ऑन साइकिल अभियान के साथ फिटनेस रैलियों का आयोजन होगा। स्कूल और कॉलेजों में फिटनेस पर परिचर्चा, वादविवाद प्रतियोगिताएं, स्वदेशी और इनडोर खेल आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित करने के साथ तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन होगा।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply