TrendingUttar Pradesh

PM मोदी और CM योगी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राहुल गांधी और प्रियंका ने दी बधाई

नई दिल्ली/लखनऊ : रक्षाबंधन पर शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ पर्व मनाया। बच्चों ने पीएम मोदी और सीएम योगी को राखी बांधी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनायें दी हैं।  

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से मुलाकात की, बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ खुशी के पल साझा किये। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों के भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

सीएम योगी ने बच्चों संग बांटी खुशियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। सीएम योगी को बच्चों ने राखी बांधी। सीएम योगी ने बच्चों से बात की ओर उनके  साथ समय भी बिताया। सीएम के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है, लोग उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं।

वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से ऊपर उठकर बंधुत्व और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज की खूबसूरत परंपराओं का प्रतीक है। राहुल गांधी ने कहा कि स्नेह के धागों से बंधा भाईबहन का अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो।

उन्होंने कामना की है कि राखी का पवित्र बंधन सभी देशवासियों के जीवन में प्रेम, एकजुटता और सद्भाव को और मजबूत करे। प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply