IndiaUttar Pradesh

कहीं बस पिलर से टकराई, कहीं डंपर से भिड़ी… रक्षाबंधन के दिन UP अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत

Lucknow News: रक्षाबंधन के त्योहार पर जब भाईबहन एकदूसरे से मिलने के लिए घरों से निकल रहे थे, उसी दौरान उत्तर प्रदेश में कई सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया. आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस हादसे में चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए. वहीं बुलंदशहर में रोडवेज बस डंपर से टकरा गई, जिसमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत और करीब 20 यात्रियों के घायल हो गए. मुरादाबाद में मायके राखी बांधने जा रही महिला की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई. इस तरह इन हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आजमगढ़: पिकअप को बचाने में पिलर से टकराई रोडवेज बस

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. लखनऊ से बलिया जा रही बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में एक्सप्रेसवे किनारे बने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से टकरा गई. बताया गया कि हादसा एक्सप्रेसवे पर स्टोन नंबर 191 के पास हुआ. बस लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए बलिया जा रही थी. इसी दौरान आगे चल रहे पिकअप वाहन की गति अचानक अनियंत्रित हो गई. पिकअप को बचाने की कोशिश में बस चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

चालक और महिला यात्री की मौत, कई यात्री घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम और पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. राहतकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई. करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए. इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर है. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

मुरादाबाद: भाइयों को राखी बांधने जा रही महिला की मौत

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के भीकनपुर गांव की रहने वाली पूनम त्यागी अपने पति बिरजू त्यागी के साथ बाइक से मुरादाबाद स्थित मायके जा रही थीं. डींगरपुरपाकबड़ा मार्ग पर एक एलपी कंटेनर वाहन की चपेट में आने से पूनम की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. पूनम अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हादसे के बाद मृतका के भाइयों रिंकू त्यागी और विजय त्यागी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर था, इसके बावजूद आरोपी वाहन और चालक को पकड़ने में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई. परिजनों का यह भी आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उनका कहना है कि उन्होंने कुछ समय रुकने का अनुरोध किया था, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी. परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बुलंदशहर: डंपर से टकराई रोडवेज बस

बुलंदशहर में भी रक्षाबंधन से पहले NH34 पर बड़ा हादसा हुआ. खुर्जा क्षेत्र में बधरई कट के पास एक रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई. हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में 7 वर्षीय राधिका और 35 वर्षीय बबली की मौत हो गई. बताया गया कि बबली ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. करीब 20 यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायलों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया.

त्योहार से पहले कई परिवारों में पसरा मातम

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए सफर कर रहे थे. ऐसे में सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी मामलों में हादसों के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के आधार पर अलगअलग कारण सामने आए हैं, लेकिन दुर्घटनाओं की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply