BusinessIndia

कमाई का बड़ा मौका! इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 मेगा IPO, बाजार से ₹1,400 करोड़ जुटाने की होड़

दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ की बंपर बहार जारी है. पिछले हफ्ते की जोरदार लिस्टिंग्स के बाद, इस हफ्ते भी निवेशकों के लिए कमाई के कई नए मौके खुलने जा रहे हैं. पर्पल स्टाइल लैब्स और दीपा ज्वेलर्स जैसे बड़े नामों की अगुवाई में 7 कंपनियां मिलकर ₹1,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने के लिए अपने पब्लिक इश्यू ला रही हैं. आइए आपको भी कौन कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं.

इन कंपनियों का आने वाला है आईपीओ

प्राइमरी मार्केट के लिए एक और व्यस्त हफ्ता आने वाला है. जिसमें तीन मेनबोर्ड और चार SME इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खुलने वाले हैं. इनसे 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने की योजना है. इसकी तुलना में, पिछले हफ्ते 6 मेनबोर्ड और 7 SME IPO आए थे, जिनसे कुल मिलाकर 4,447 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए गए थे. इस हफ्ते खुलने वाले मेनबोर्ड IPO में पर्पल स्टाइल लैब्स सबसे बड़ा होगा, जो लगभग 680 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है. इसके बाद दीपा ज्वैलर्स और रेज बिलीफ का नंबर है. SME सेगमेंट में, फार्म पीस, फाइकेम टेक्नोलॉजीज, शांति इनऑर्गेनिक और आशुतोष फाइबर बाजार में उतरेंगे.

आईपीओ की लाइन में लगी ये कंपनियां

मेनबोर्ड IPOIPO की अवधिरकम
पर्पल स्टाइल लैब्स31 अगस्त से 2 सितंबर680
दीपा ज्वैलर्स1 से 3 सितंबर459.7
रेज ऑफ बिलीफ1 से 3 सितंबर125
कुल मेनबोर्ड31264.7
SME IPOIPO की अवधिरकम
फाइकेम टेक्नोलॉजीज31 अगस्त से 2 सितंबर13.8
शांति इनऑर्गेनिक्स31 अगस्त से 2 सितंबर44.9
आशुतोष फाइबर31 अगस्त से 2 सितंबर53.5
फार्म पीस1 से 3 सितंबर30.4
कुल SME4142.6

इस हफ्ते ये आईपीओ होंगे बंद

पिछले हफ्ते खुले तीन मेनबोर्ड IPO प्रायोरिटी ज्ववेल्स, ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज इस हफ्ते बंद हो जाएंगे. जिन पांच कंपनियों ने पिछले हफ्ते अपने IPO पूरे किए ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज, हाईटेक इंजीनियर्स, स्काईवेज एयर सर्विसेज, सिम्बायोटेक फार्मालैब और अन्नू प्रोजेक्ट्स उनकी लिस्टिंग इस हफ्ते होनी है. SME सेगमेंट में, पलक टेक्नोलॉजीज, कम्प्लीट स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट इंडिया और क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस के IPO इस हफ्ते बंद हो जाएंगे. सुमैक्स इंजीनियरिंग, ABH हेल्थकेयर और मधुर निट क्राफ़्ट्स, जिन्होंने पिछले हफ्ते अपने IPO पूरे किए थे, उनकी लिस्टिंग इस हफ्ते होनी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply