CrimeHaryanaIndiaTrending

सिंगर अंकित बालियान का मर्डर शामली में हुआ तो फिर बागपत के 3 पुलिसवालों के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?

सिंगर अंकित बालियान का मर्डर शामली में हुआ तो फिर बागपत के 3 पुलिसवालों के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?
- bagpat swat cops removed after ankit baliyan murder probe

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद शामली नहीं जाना स्वाट टीम के तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। एसपी सूरज कुमार राय ने लापरवाही मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को स्वाट टीम से हटा दिया है।

पुलिस के अधिकारी सबसे पहले अधीनस्थों को ड्यूटी लगन और ईमानदारी से करने का पाठ पढ़ते है। उसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति गंभीर नजर नहीं आते है। ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है। शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम करीब सात बजे जिम से बाहर निकलते समय गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची थी।

बागपत बार्डर का जनपद होने की वजह से यहां की पुलिस भी सतर्क हो गई थी। जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। एसपी ने स्वाट टीम को शामली पहुंचकर अपराधियों की धरपकड़ में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए थे। इसको टीम के तीन पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से नहीं लिया। जो शामली नहीं पहुंचे।

इसकी भनक एसपी को लग गई। जांच कराई तो पता चला कि पुलिसकर्मी न शामली पहुंचे और न ही बागपत में ड्यूटी पर रहे।

इस संबंध में एसपी सूरज कुमार का कहना है कि अनुपस्थित मिले स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह को छपरौली थाना, कांस्टेबल नितिन कुमार को दोघट थाना और संबद्ध कांंस्टेबल चालक कपिल यादव को परिवहन शाखा भेजा गया है। हिदायत दी गई कि यदि किसी पुलिसकर्मी ने ड्यूटी में लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply