मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य संबंधित स्थानों पर धमकी भरा ईमेल पहुंचने के बाद पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने के लिए नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। मेल में स्टेडियम में बम विस्फोट करने की धमकी भी दी गई है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं। PCA स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही बम निरोधक दस्ते और अन्य विशेषज्ञ टीमों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि रविवार को ही PCA स्टेडियम में पंजाब सरकार की ओर से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित ‘शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आगाज हुआ था। ऐसे में धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमकी वास्तविक है या किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से इसे भेजा है।
मेल में ये लिखा गया
स्कूलों और दफ्तरों को बंद करो। 31 अगस्त शहीद दिलावर याद करो।
चंडीगढ़ बोलेगा खालिस्तान शहीद दिलावर सिंह बब्बर जिंदाबाद
आज 31 अगस्त शहीद दिलावर सिंह बब्बर का शहीदी दिवस है, जिसने बेअंत को ठोक कर अपने खून के कतरेकतरे से पंजाब की जवानी बचाई।
चंडीगढ़ विधानसभा @ दोपहर 1:11 बजे भगवंत मान का दफ्तर निशाने पर है 31 अगस्त 13 सितंबर कोई भी हिंदुओं का खेल क्रिकेट न देखे, मोहाली स्टेडियम न जाना। 13 सितंबर तक किसी भी दिन आईपैड बम चलेगा।
भगवंत मान अब शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करोगे। 56 सितंबर बठिंडा में भी है। लगता है जय सिंह वाला पिंड ।
खालिस्तान नेशनल आर्मी
इंजी. गुरनाख सिंह रुकां शाहवाला
डॉ. गुरनिरवैर सिंह खान राजादा
बब्बर खालसा
प्रो. गुरकाल सिंह पीएचडी खेम करन
प्रो. गुरअंगार सिंह जंडियाला गुरु



