TrendingUttar Pradesh

​अयोध्या : चंदा चोरी मामले में एफआईआर न होने पर फिर भड़के अधिवक्ता, दूसरी बार रामपथ जाम

अयोध्या, अमृत विचार :  चंदा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर रामपथ जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने रामपथ पर जाम लगा दिया। चंदा चोरी मामले में अधिवक्ताओं ने दूसरी बार रामपथ जाम कर पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। जाम के चलते रामपथ पर यातायात प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply