
लंदन। यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा और उसके आसपास के क्षेत्र में हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं। उन्होंने कहा, ”हमले में कुल 12 लोगों की मौत हुई है जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
भारतीय नागरिकों की मौत
इन हमलों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे आवासीय इमारतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं, जिससे हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने कहा, ”इन हमलों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।”
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ”जिन लोगों ने अपने परिजनों और प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।” जेलेंस्की ने कहा कि हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं तथा कीव, ओडेसा, खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहाइव, झितोमिर, सुमी और निप्रो क्षेत्रों को भी इस दौरान निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि कीव में एक रेलवे डिपो पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई।
बोरिस्पिल में पांच मंजिला एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और वहां से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि शहर में चार लोगों की मौत हुई और 13 अन्य लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि अकेले कीव और उसके आसपास के क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों में करीब 350 कर्मी जुटे हुए हैं।
जेलेंस्की ने लगाया बड़ा आरोप
जेलेंस्की ने कहा, ”हमले में बड़ी संख्या में जेट चालित ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।” उन्होंने बताया कि इससे आवासीय इमारतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ओडेसा और उसके आसपास के क्षेत्र में रूस के निर्देशित हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी रहे।
जेलेंस्की के अनुसार, रोमानिया से लगी सीमा पर एक चौकी और निर्यात से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी ”जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया।” यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और अपने देश के लिए हवाई रक्षा संबंधी सहायता बढ़ाने की अपील की। वही जेलेंस्की का ये बयान ऐसे समय में आया है जब किर्गितस्तान में दुनिया भर के नेता एक मंच पर जुटे है।
PM मोदी की अपील, युद्ध रोके रूसयूक्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मो
बैठक में अपने प्रारंभिक वक्तव्य में पुतिन के भारत दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सफल यात्रा के दौरान लिए गये निर्णयों को अमल में लाने के लिए दोनों देशों में कार्य प्रगति पर है। रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति के मार्ग पर जोर दिया है और वह शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी समस्याओं और मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।
अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुक़सान
प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध का एकएक दिन मानवता को पीछे ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को इस अंतहीन युद्ध के अंत की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में किए जाने वाले प्रयास आशा की उम्मीद जागते हैं। उन्होंने दोहराया कि भारत शांति के सभी प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है।
भारत रूस के बीच व्यापक चर्चा
बैठक के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापक चर्चाए कीं। भारतरूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी के पूरे दायरे पर चर्चा हुई। हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को देखकर प्रसन्नता होती है। भारतरूस मित्रता के लिए ऊर्जा, नवाचार, अंतरिक्ष, उर्वरक और लोगों के बीच संबंध प्रमुख केंद्रित क्षेत्र बने हुए हैं।”
दोनों नेताओं ने वार्ता के दौरान आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के परिप्रेक्ष्य में ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की। श्री मोदी और श्री पुतिन ने द्विपक्षीय महत्व मुद्दों के साथसाथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की।
ये भी पढ़ें :



