IndiaTrending

आपने मेरे पति से अपनी बहन की मंगनी करा दी है… सुनते ही दुल्हन के भाई के उड़ गए होश..

सुनिए! आपने मेरे पति से अपनी बहन की मंगनी करा दी है... सुनते ही दुल्हन के भाई के उड़ गए होश

शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां गम में बदल गई. यहां तक कि शादी के कार्ड तक छपवा दिए थे, लेकिन मंगनी के कुछ ही दिन बाद एक फोन कॉल ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया. फोन पर आई यह आवाज सुनते ही दुल्हन के भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई. सामने वाली महिला ने कहा कि आपने मेरे पति से अपनी बहन की मंगनी करा दी है. यह सुनते ही पूरे परिवार के अरमान बिखर गए.

कहां का है ये मामला? थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आरिफपुर सरावनी निवासी मनव्वर अली ने बताया कि उसने अपनी बहन मुमताज का निकाह मुजफ्फरनगर जिले के गांव सूजडू निवासी साजिद से तय किया था. 2 फरवरी 2025 को मंगनी हुई, जिसमें साजिद के परिजन और करीब 15-20 लोग शामिल हुए. इस दौरान आठ लाख रुपये से अधिक का दहेज दिया गया. निकाह की तारीख 13 अप्रैल तय हुई और कार्ड भी छपवाकर बांट दिए गए.

लेकिन इसी बीच मनव्वर के पास एक फोन आया. कॉल करने वाली महिला ने कहा कि सुनो! मैं साजिद की पत्नी तरन्नुम बोल रही हूं. आपने अपने बहन की मंगनी मेरे पति से कराई है. यह सुनकर मनव्वर के होश उड़ गए. तरन्नुम ने अपने निकाह के दस्तावेज और फोटो भी भेजकर साबित कर दिया कि साजिद पहले से शादीशुदा है. घटना की जानकारी समाज में फैलते ही मुमताज के परिवार को बदनामी झेलनी पड़ी. जब पीड़ित ने दहेज का सामान वापस मांगा तो आरोपितों ने लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट मनव्वर ने पहले थाना बाबूगढ़ में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद 8 सितंबर को एसपी से शिकायत की गई. एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply