
विटामिन B12 शरीर के लिए जरूरी विटामिन है। शरीर इसे पर्याप्त मात्रा में खुद नहीं बना पाता, इसलिए इसकी जरूरत पूरी करने के लिए B12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी होता है। विटामिन बी 12 के कामों की बात करें तो ये नर्वस सिस्टम, रेड ब्लड सेल्स (RBC) के निर्माण और ब्रेन फंक्शन को सुचारू रखने के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका में डायरेक्टर एंड यूनिट हेड इंटरनल मेडिसिन में डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा ने बताया वयस्कों को रोजाना करीब 2.4 माइक्रोग्राम B12 की जरूरत होती है।
इसकी कमी होने पर थकान, मानसिक धुंधलापन (Brain Fog),हाथ-पैर में सुन्नता या झुनझुनी, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर में B12 के स्तर की सही समय पर पहचान करना और उसके कारणों को समझना बेहद जरूरी है। आइए मेडिकल एक्सपर्ट्स से समझते हैं कि उम्र के हिसाब से शरीर में विटामिन B12 का कितना स्तर होना सामान्य माना जाता है, इसकी कमी के मुख्य कारण क्या हैं और इसे डाइट के जरिए कैसे संतुलित रखा जा सकता है।
शरीर में Vitamin B12 का सामान्य स्तर कितना होना चाहिए?
विटामिन B12 की जांच आमतौर पर ब्लड टेस्ट के जरिए की जाती है। हालांकि, B12 की सामान्य सीमा अलग-अलग लैब की टेस्टिंग विधि और रेफरेंस रेंज के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए रिपोर्ट को समझते समय उस लैब द्वारा दी गई सामान्य सीमा को ध्यान में रखना चाहिए। आमतौर पर 200 pg/mL से कम B12 स्तर को कमी का संकेत माना जा सकता है, जबकि 200 से 300 pg/mL के बीच का स्तर बॉर्डर लाइन हो सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के लक्षणों और अन्य जांच के आधार पर डॉक्टर आगे की जांच की सलाह दे सकते हैं। कुछ मामलों में डॉक्टर methylmalonic acid (MMA) और homocysteine जैसी जांचों को भी देखते हैं, खासकर जब B12 का स्तर बॉर्डर लाइन हो और कमी के लक्षण मौजूद हों।
उम्र के हिसाब से Vitamin B12 की जरूरत
शरीर में B12 का ब्लड लेवल और रोजाना B12 की जरूरत दो अलग-अलग चीजें हैं। इसलिए उम्र के अनुसार B12 की दैनिक आवश्यकता को इस तरह समझा जा सकता है: आयु/स्थितिरोजाना Vitamin B12 की जरूरत0–6 महीने के शिशु0.4 माइक्रोग्राम7–12 महीने0.5 माइक्रोग्राम1–3 वर्ष0.9 माइक्रोग्राम4–8 वर्ष1.2 माइक्रोग्राम9–13 वर्ष1.8 माइक्रोग्राम14 वर्ष और उससे अधिक2.4 माइक्रोग्रामगर्भावस्था2.6 माइक्रोग्रामस्तनपान कराने वाली महिलाएं2.8 माइक्रोग्रामउम्रमात्रा 0 से 12 महीने के शिशु में200-800 pg/mL1 से 17 वर्ष के बच्चे में300-900 pg/mL18 और उससे अधिक वर्ष के लोगों में200-900 pg/mL
किसी व्यक्ति के शरीर में B12 का स्तर जानने के लिए ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट देखी जाती है, जबकि शरीर को रोज कितनी मात्रा चाहिए, यह उम्र और शारीरिक अवस्था पर निर्भर करता है।
Vitamin B12 की कमी क्यों हो सकती है?
B12 की कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मांस, मछली, अंडे और दूध जैसे B12 के स्रोतों का कम सेवन करने वाले लोगों में इसका जोखिम बढ़ सकता है। वहीं कुछ लोगों में पर्याप्त B12 लेने के बावजूद शरीर इसे ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता।उम्र बढ़ने के साथ भी B12 के अवशोषण में समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट या आंतों से जुड़ी कुछ स्थितियां, गैस्ट्रिक सर्जरी और कुछ दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल भी B12 की कमी का कारण बन सकता है।
Vitamin B12 कम होने पर कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं?
- B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर एनीमिया हो सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को जल्दी थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है।
- B12 की कमी से होने से आंखों में हल्का पीलापन दिखाई दे सकता है।
- B12 की लंबे समय तक कमी रहने पर हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या संतुलन बिगड़ने जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं।
- B12 की कमी होने पर कुछ लोगों को सिरदर्द, चक्कर या सांस फूलने जैसी शिकायत हो सकती है।
- B12 की कमी वाले कुछ लोगों में भूख कम लगना, जीभ में दर्द या सूजन और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं दिखाई हो सकती हैं।
- गंभीर या लंबे समय तक रहने वाली B12 की कमी नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।
Vitamin B12 की कमी को नजरअंदाज न करें
अगर लगातार थकान, कमजोरी, हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन, चक्कर या एनीमिया जैसी समस्या बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर B12 की जांच कराना बेहतर है। बिना जांच के लंबे समय तक B12 सप्लीमेंट लेना भी उचित नहीं है, क्योंकि लक्षणों के पीछे कोई दूसरा कारण हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। Vitamin B12 का सामान्य स्तर लैब और जांच की विधि के अनुसार अलग हो सकता है। किसी भी सप्लीमेंट या उपचार को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। लगातार या गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सकीय जांच जरूरी है।


