Trending

​विदेश मंत्री जयशंकर की यूक्रेन-पोलैंड यात्रा, जानिए इन अहम मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा    

दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब कीव और मॉस्को के बीच जारी संघर्ष में तनाव और शत्रुता और बढ़ गई है। ऐसे में उनकी यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की संभावना

विदेश मंत्रालय ने बताया, ”विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।” मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही, यह क्षेत्रीय घटनाक्रमों और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर विचारों के आदानप्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी।’

पोलैंड यात्रा पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जयशंकर

मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान जयशंकर अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 

बिश्केक में मिले थे मोदीपुतिन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। PM मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति के मार्ग पर जोर दिया है और वह शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी समस्याओं और मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।

12 लोगों में एक भारतीयों की मौत 

यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा और उसके आसपास के क्षेत्र में हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं। उन्होंने कहा, ”हमले में कुल 12 लोगों की मौत हुई है जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

 

 

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply