अगर आपका बैंक अकाउंट SBI में है और आप सैलरी पैकेज अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। SBI ने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM से मुफ्त लेनदेन की सीमा में बदलाव किया है।
नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत SBI सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM या ADWM पर हर महीने मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या 10 से घटाकर सिर्फ 5 कर दी जाएगी। खास बात यह है कि इन 5 ट्रांजैक्शन में कैश निकालने जैसे फाइनेंशियल ट्रॉन्जैक्शन के साथ बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉनफाइनेंशियल ट्रॉन्जैक्शन भी शामिल होंगे, यानी 5 फ्री ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करना ग्राहक की जेब पर भारी पड़ सकता है।
1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?
अभी SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। लेकिन 1 अक्टूबर से सभी तरह के सैलरी पैकेज अकाउंट के लिए यह सीमा घटकर 5 ट्रांजैक्शन रह जाएगी। इसके बाद अगर ग्राहक दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालता है, तो उसे हर अतिरिक्त कैश विड्रॉल पर ₹23 और GST देना होगा। वहीं, अतिरिक्त नॉनफाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए ₹11 और GST का शुल्क लगेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक ने महीने में दूसरे बैंक के ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन पूरे कर लिए और छठी बार कैश निकाला, तो उस अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23+GST देना होगा।
हालांकि, SBI ग्राहकों के लिए एक राहत की बात भी है। SBI के अपने ATM पर सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। इनमें फाइनेंशियल और नॉनफाइनेंशियल ट्रांजैक्शन शामिल हैं। इतना ही नहीं सैलरी पैकेज अकाउंट के लिए SBI ATM पर ट्रांजैक्शन की सुविधा कई मामलों में काफी उदार है। शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट और फैमिली सेविंग्स अकाउंट SBI रिश्ते समेत सभी सैलरी पैकेज अकाउंट के ग्राहक SBI के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह सुविधा सभी लोकेशन पर उपलब्ध रहेगी और अकाउंट के वेरिएंट से प्रभावित नहीं होगी।
सामान्य अकाउंट के लिए कोई बदलाव?
वहीं, जिन ग्राहकों के पास सैलरी पैकेज अकाउंट के अलावा SBI का कोई अन्य सामान्य अकाउंट है, उनके लिए फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। इसके बाद कैश निकालने पर ₹23+GST और नॉनफाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹11+GST का शुल्क लागू होगा। ये शुल्क 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं। यहां यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि दूसरे बैंकों के ATM के लिए अब अलगअलग मेट्रोल और नॉनमेट्रो शहरों की फ्री ट्रांजैक्शन सीमा नहीं होगी। पहले 6 मेट्रो सेंटर्स के लिए अलग वर्गीकरण था, जिसमें मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल थे।
1 अक्टूबर 2026 से सबसे बड़ा असर SBI सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स पर पड़ेगा, क्योंकि दूसरे बैंक के ATM से मिलने वाली मुफ्त मासिक सुविधा आधी हो जाएगी। ऐसे ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि जहां संभव हो, SBI ATM का इस्तेमाल करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके। खासकर महीने में कई बार ATM से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को इस बदलाव का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, SBI ATM पर मिलने वाली सुविधाओं के कारण ग्राहक अपने बैंक के ATM का इस्तेमाल करके इस अतिरिक्त लागत को आसानी से कम कर सकते हैं।
