India

​देशभर में 11 सितंबर को क्या होने जा रहा! सरकार ने कर ली तैयारी-जानें पूरा मामला

11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के चलते डीओपीटी ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही वाहनों की आवाजाही को लेकर दिल्ली ट्रैफिक से पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक होगा।

​देशभर में 11 सितंबर को क्या होने जा रहा! सरकार ने कर ली तैयारी-जानें पूरा मामला

इन तीन दिनों में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई अहम बैठकें होंगी। इनमें ब्रिक्स बिजनेस फोरम और ब्रिक्स लीडर्स समिट भी शामिल है। ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ब्रिक्स के सहयोगी देश, जिनमें बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं, इनके प्रतिनिधि भी नई दिल्ली पहुंचेंगे।

इस अहम अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान नई दिल्ली में विदेशी मेहमानों की आवाजाही रहेगी। व्यापक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की सलाह पर 11 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 12 और 13 सितंबर को क्रमश: शनिवार और रविवार है।

ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष एवं डेलीगेट्स के ठहरने के लिए दर्जनभर होटलों में व्यवस्था की गई है। इनमें ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, अशोक होटल, सम्राट होटल, क्लेरिजेस होटल, लीला होटल, शांगरीला, जनपथ होटल और ताज मान सिंह होटल आदि शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply