India

​मेलोनी के इटली में होगा टाटा मोटर्स का जलवा! ₹41,580 करोड़ की Iveco डील को मिली मंजूरी

भारत में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी खूब चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इस बार भारतीय वाहन कंपनी टाटा मोटर्स इटली में कमाल करने जा रही है. टाटा मोटर्स की इटली के Iveco Group को खरीदने की योजना अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है. इटली के मार्केट रेगुलेटर Consob ने टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी TML CV Holdings B.V. के ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. टाटा मोटर्स ने 4 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस मंजूरी की पुष्टि की है.

​मेलोनी के इटली में होगा टाटा मोटर्स का जलवा! ₹41,580 करोड़ की Iveco डील को मिली मंजूरी

Consob ने 3 सितंबर 2026 को इस ऑफर को मंजूरी दी. इसके साथ ही Iveco के अधिग्रहण में शामिल प्रमुख रेगुलेटरी मंजूरियों में से आखिरी बड़ी मंजूरी भी मिल गई है. इससे पहले 1 सितंबर को यूरोपियन सेंट्रोल बैंक ने भी सेक्टर से जुड़ी मंजूरी दी थी. इसके अलावा ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी, बैंक ऑफ स्पेन और भारत के SEBI से भी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं.

इस तरह होगी शेयर की खरीदारी

TML CV इस डील के तहत Iveco ग्रुप के सभी शेयर खरीदने का ऑफर देगी. इसके लिए शेयरधारकों को 14.10 यूरो प्रति शेयर की पेशकश की जाएगी. यह कीमत डिविडेंड के साथ होगी. पूरी डील की वैल्यू करीब 3.8 अरब यूरो यानी करीब ₹41,580 करोड़ बताई गई है. अब Iveco के शेयरधारकों के लिए टेंडर ऑफर का अगला चरण शुरू होगा. Iveco के शेयर होल्डर 7 सितंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे CET से अपने शेयर ऑफर कर सकेंगे. शुरुआती ऑफर विंडो 26 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे CET तक खुली रहेगी. हालांकि, जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है.

यूरोप और दक्षिण अमेरिका में बढ़ेगा कारोबार

ऑफर स्वीकार करने वाले शेयरधारकों को भुगतान और शेयरों का सेटलमेंट 30 अक्टूबर 2026 को होने की उम्मीद है. अगर कानूनी शर्तें पूरी होती हैं, तो ऑफर विंडो दोबारा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच 5 कारोबारी दिनों के लिए खुल सकती है. इस स्थिति में भुगतान 13 नवंबर 2026 को किया जा सकता है. यह टेंडर ऑफर इटली में लॉन्च किया जाएगा और लागू अमेरिकी सिक्योरिटीज नियमों के तहत अमेरिका के निवेशकों के लिए भी उपलब्ध होगा. Iveco का अधिग्रहण टाटा मोटर्स की ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल रणनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है. इस डील से टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को यूरोप और दक्षिण अमेरिका में बड़ा ऑपरेशनल नेटवर्क, नई तकनीक और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply