भारतीय बाजार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद किआ ने नई सोरेंटो लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये है. यह प्रीमियम एसयूवी डीजल और हाइब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन में आती है और इसे छह या सात सीटों के साथ खरीदा जा सकता है सोरेन्टो कई वेरिएंट में आती है, जिससे खरीदारों को अपनी पसंद के इंजन, फीचर्स और सीटिंग लेआउट के आधार पर ऑप्शन मिलते हैं. टॉपस्पेक वर्जन की कीमत 40.39 लाख रुपये है.

किआ सोरेंटो रेंज की शुरुआत 7सीट HTE से होती है, जिसकी कीमत 27.99 लाख रुपये है. यही इंजन हाई वेरिएंट में भी आता है, जिनकी कीमत 6सीट HTX ब्लैक लाइन AWD वर्जन के लिए 38.89 लाख रुपये तक जाती है.8स्पीड डीसीटी के साथ स्मार्टस्ट्रीम डी2.2 डीजल इंजन छह और सात सीटों वाले कॉन्फ़िगरेशन में आती है.
सात सीटों वाले वेरिएंट की कीमत वेरिएंट और इंजन ऑप्शन के बेस्ड पर 27.99 लाख रुपये से 38.69 लाख रुपये तक है.छह सीटों वाली डीजल रेंज HTK वेरिएंट से शुरू होती है, जिसकी कीमत 32.69 लाख रुपये है. HTX ब्लैक लाइन AWD वेरिएंट की कीमत 38.89 लाख रुपये तक जाती है.
हाइब्रिड पावरट्रेन में आती है
को स्मार्टस्ट्रीम जी1.6 टीजीडीआई हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी पेश कर रही है, जिसे 6स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.7सीट वाले हाइब्रिड वर्जन की शुरुआती कीमत HTE वेरिएंट के लिए 29.49 लाख रुपये है. HTX ब्लैक लाइन AWD वेरिएंट की कीमत 40.19 लाख रुपये तक जाती है. छह सीटों वाली लेआउट की तलाश कर रहे खरीदारों के लिए, हाइब्रिड रेंज HTK वेरिएंट से शुरू होती है जिसकी कीमत 34.19 लाख रुपये है. रेंज HTX ब्लैक लाइन AWD के लिए 40.39 लाख रुपये तक जाती है.इस वजह से हाइब्रिड वर्जन, पूरी रेंज में मौजूद डीजल वेरिएंट की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा हो जाता है.
छहसीट और सातसीट ऑप्शन
नई सोरेंटो दो सीटिंग लेआउट में आती है. आप इसे सातसीट कॉन्फ़िगरेशन और छहसीट वेरिएंट में से चुन सकते हैं.
हाई वेरिएंट में AWD मिलता है
ऑलव्हील ड्राइव सोरेन्टो के हाई वेरिएंट में आती है. AWD रेंज की शुरुआत HTX डीजल वेरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 37.49 लाख रुपये है.HTX ब्लैक लाइन AWD की कीमत 37.69 लाख रुपये है, जबकि HTX AWD की कीमत 38.49 लाख रुपये है. डीजल इंजन वाले HTX ब्लैक लाइन AWD की कीमत 38.69 लाख रुपये है. सात सीटों वाला ऑप्शन एंट्रीलेवल HTE वेरिएंट से उपलब्ध है. छह सीटों वाला कॉन्फ़िगरेशन HTK वेरिएंट से आगे के वेरिएंट में आता है. छह सीटों वाला वेरिएंट उन खरीदारों के लिए है जो ज्यादा प्रीमियम केबिन लेआउट पसंद करते हैं, जिसमें दूसरी रो में अलगअलग सीटें होती हैं.
हाई वेरिएंट में AWD मिलता है
ऑलव्हील ड्राइव सोरेन्टो के हाई वेरिएंट में आता है. AWD रेंज की शुरुआत HTX डीजल वेरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 37.49 लाख रुपये है.HTX ब्लैक लाइन AWD की कीमत 37.69 लाख रुपये है, जबकि HTX AWD की कीमत 38.49 लाख रुपये है. डीजल इंजन वाले HTX ब्लैक लाइन AWD की कीमत 38.69 लाख रुपये है.
हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ, AWD की कीमतें 7सीट HTX वेरिएंट के लिए 38.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 7सीट HTX ब्लैक लाइन के लिए 40.19 लाख रुपये तक जाती हैं. 6सीट हाइब्रिड HTX ब्लैक लाइन AWD सबसे महंगा वर्जन है, जिसकी कीमत 40.39 लाख रुपये है.
फीचर्स और ADAS पैक
किआ सोरेंटो रेंज के HTE वेरिएंट कन्वीनियंस पैक के साथ आता है.जिन वेरिएंट्स के नाम के आखिरी में लगा होता है, उन्हें ADAS पैक के साथसाथ ब्लैक लाइन स्टाइलिंग पैक भी मिलता है. ब्लैक लाइन वर्जन में कुछ ऐसे स्टाइलिंग बदलाव भी किए गए हैं जो उन्हें स्टैंडर्ड वेरिएंट्स से अलग करते हैं.



