India

​Bigg Boss 20 Contestants List : Bigg Boss 20 की कन्फर्म लिस्ट आई सामने, काजी तौकीर से माहि विज तक ये चेहरे आएंगे नजर

Bigg Boss 20 Contestants List :  20 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। एक बार फिर शो की कमान संभालने के लिए तैयार हैं और 6 सितंबर को नए सीजन का प्रीमियर होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई टीवी स्टार्स, रियलिटी शो के पुराने चेहरे और सोशल मीडिया से जुड़े सितारों के नाम सामने आ रहे हैं।

​Bigg Boss 20 Contestants List : Bigg Boss 20 की कन्फर्म लिस्ट आई सामने, काजी तौकीर से माहि विज तक ये चेहरे आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहि विज, गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर, अर्शिफा खान, कनिका मान, ईशा रिक्की और काजी तौकीर Bigg Boss 20 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं।

माहि विज से लेकर काजी तौकीर तक

टीवी एक्ट्रेस माहि विज को ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे लोकप्रिय सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उनके पति जय भानुशाली भी पहले Bigg Boss के सीजन 15 में नजर आ चुके हैं। वहीं, काजी तौकीर की एंट्री शो में पुरानी यादें ताजा कर सकती है। वह साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर चर्चा में आए थे। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्की का नाम भी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताया जा रहा है। वह अपनी फिल्मों के अलावा रैपर बादशाह के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

कनिका मान और अर्शिफा खान भी होंगी हिस्सा

कनिका मान टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हैं। ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के अलावा वह रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में Bigg Boss के घर में उनकी एंट्री दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकती है। अर्शिफा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। वहीं, गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर का भी रियलिटी शो से कनेक्शन रहा है। वह ‘रोडीज’ में हिस्सा ले चुके हैं।

‘जनता का फैसला’ से हुई लव और रिया की एंट्री की चर्चा

Bigg Boss 20 के प्रीलॉन्च ट्विस्ट ‘जनता का फैसला’ के जरिए लव गिल और रिया अहीर को भी दर्शकों से रूबरू कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को शो के घर में एंट्री का मौका मिल सकता है।

इन सितारों के नाम भी चर्चा में

कन्फर्म नामों के अलावा कई अन्य सेलिब्रिटीज के नाम भी Bigg Boss 20 को लेकर चर्चा में हैं। इनमें ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इसके अलावा शोविक चक्रवर्ती, आमिर खान के भाई फैसल खान और ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम के नाम की भी चर्चा है। रैपर और डिजिटल क्रिएटर युंग डीएसए, टीवी एक्टर्स खुशी दुबे और अमन गांधी, मॉडल रोहेड खान और ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान के नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा करण वाही और उदिति सिंह के भी शो में आने की चर्चा है। अगर दोनों साथ घर में आते हैं तो उनकी पुरानी बॉन्डिंग शो में एक नया ट्विस्ट ला सकती है।

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री के कई चेहरे भी रेस में

Bigg Boss 20 में इस बार रीजनल इंडस्ट्री से भी कई चेहरे देखने को मिल सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम सामने आया है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा भी संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल बताई जा रही हैं। इसके अलावा ‘लॉक अप’ फेम अंजलि अरोड़ा, ‘कैसी ये यारियां’ के कलाकार पार्थ समथान और नीति टेलर, दीपिका सिंह, युक्ति कपूर, प्रणाली राठौड़ और कॉमेडियन सुनील पाल के नाम भी चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें:

6 सितंबर से शुरू होगा Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होने की जानकारी दी गई है। शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। यह सीजन टीवी के साथसाथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनने वाला है। हालांकि, कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के अलावा जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनकी अंतिम पुष्टि शो के आधिकारिक ऐलान के बाद ही होगी।  

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply