भारतीय वायुसेना के एक बड़े एयरस्पेस रिजर्वेशन ने पाकिस्तान के रक्षा गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. CNNNews18 को मिले एक्सक्लूसिव इंटेलिजेंस इनपुट्स के मुताबिक भारत द्वारा 21 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच जारी इस एयरस्पेस नोटिस के बाद इस्लामाबाद का टॉप डिफेंस ब्रास भारी तनाव में है.

भारत की आगामी सैन्य तैयारियों और युद्धाभ्यास को देखते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने आननफानन में एक हाईलेवल अर्जेंट मीटिंग बुलाई है, जिसकी सीधी रिपोर्ट उनके चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज को सौंपी गई है. भारत के इस बड़े कदम से घबराए पाकिस्तान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रख दिया है और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि भारत के इस रूटीन नोटिस से पाकिस्तान में खलबली क्यों मच गई है.
NOTAM का खौफ: इस्लामाबाद में अर्जेंट मीटिंग्स का दौर
भारतीय वायुसेना ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर के लिए NOTAM जारी किया है. जब भी वायुसेना कोई बड़ा अभ्यास या मिसाइल टेस्ट करती है, तब एयरस्पेस रिजर्व किया जाता है. लेकिन भारत के इस कदम ने इस्लामाबाद की रातों की नींद उड़ा दी है. एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने तुरंत एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई ताकि भारत के इस नोटिस का बारीकी से विश्लेषण किया जा सके.
पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ी हलचल
भारत के संभावित सैन्य युद्धाभ्यास को देखकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को एलिवेटेड अलर्ट पर रख दिया गया है. भारतपाक सीमा पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है. पाकिस्तानी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि वे भारतीय वायुसेना की हर एक गतिविधि और मूवमेंट्स पर बारीक नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, अपनी घबराहट छिपाने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों का यह दावा भी है कि वे पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी संभावित दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देंगे.
क्या होता है NOTAM और क्यों डरा पाकिस्तान?
सैन्य भाषा में NOTAM पायलटों को किसी क्षेत्र में उड़ानों से जुड़े खतरों या बदलावों की जानकारी देने के लिए जारी होता है. जब भी भारत सीमा के पास बड़े हवाई अभ्यास करता है, पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक जैसी किसी बड़ी कार्रवाई का डर सताने लगता है. यही वजह है कि भारत के इस 17 दिनों के एयरस्पेस रिजर्वेशन ने पाकिस्तान के टॉप मिलिट्री सिस्टम में भारी घबराहट पैदा कर दी है.
