India

​Sea Buckthorn Nutrition: सी बकथॉर्न में कितने होते हैं विटामिन-मिनरल, पीएम मोदी भी करते हैं इसे डाइट में शामिल

सी बकथॉर्न एक झाड़ीदार पौधे पर उगने वाला फल है, जिसे भारत में वंडर बेरी, ब्रह्मफल, हिमालयन बेरी या लेह बेरी के नाम से जाना जाता है. ये खासकर ऊंची और ठंडी जगहों पर उगता है, इसलिए भारत में ज्यादातर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड जैसी पहाड़ी जगहों में पाया जाता है. सी बकथॉर्न दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत में भी पिछले कुछ समय से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है. इसके पीछे की वजह है इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू. ये एक ऐसा फल है, जिसमें दुर्लभ फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं जो ज्यादातर नॉन वेज फूड में ही होते हैं.

​Sea Buckthorn Nutrition: सी बकथॉर्न में कितने होते हैं विटामिन-मिनरल, पीएम मोदी भी करते हैं इसे डाइट में शामिल

सी बकथॉर्न का सेवन आपकी स्किन को चमकाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. इसका स्वाद काफी रिच और खट्टा होता है. इसके फलों का सेवन करने के साथ ही इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी चाय बनाने में किया जाता है. तो चलिए जान लेते हैं न्यूट्रिशनल वैल्यू, फायदे और सेवन करने का तरीका.

कितने हैं सी बकथॉर्न में विटामिन?

के मुताबिक, 100 ग्राम सी बकथॉर्न में 275 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. इसके अलावा इसमें 3.54 मिलीग्राम विटामिन ई, 5.4 मिलीग्राम बी 12, 1.45 मिलीग्राम राइबोफ्लेविन, 1.12 ग्राम बी 6, 68.4 मिलीग्राम नियासिन, 432.4 मिलीग्राम विटामिन ए पाया जाता है.

सी बकथॉर्न के बाकी न्यूट्रिएंट्स

इसमें फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, मैग्नीज, कॉपर, जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. ये एल मैलिक एसिड, डी मैलिक एसिड, समेत की अमीनो एसिड्स का बेहतरीन सोर्स है. इसके अलावा इसमें कई और भी बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं. में दी जानकारी कहती है कि सी बकथॉर्न में लगभग 200 पोषक तत्व और जैव सक्रिय घटक पाए जाते हैं, जैसे कैरोटीनॉयड, पॉली फेनोलिक यौगिक, खासकर फिनोलिक अम्ल और फ्लेवोनोइड, सी बकथॉर्न के मुख्य बायोएक्टिव कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट्स हैं.

Pexels

कैसे करें इसका सेवन?

सी बकथॉर्न का सेवन जूस के रूप में किया जा सकता है. इसके अलावा इसको स्मूदी और शेक में डाला जा सकता है. मॉर्निंग में सी बकथॉर्न के पाउडर को आप दलिया, दही, ओट्स में डालकर खा सकते हैं. इसका पल्प गुनगुने पानी में डालकर लिया जा सकता है. इसकी सूखी बेरीज भी आती हैं जो चबाकर खाई जा सकती हैं. शुरुआती तौर पर इसे खा रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए.

कितने होते हैं इसके फायदे?

के मुताबिक, सी बकथॉर्न आपकी त्वचा को यंग बनाए रखने में मदद करता है, क्योंकि ये विटामिन सी, ए और ई का सोर्स है. इसमें ओमेगा 7 पाया जाता है जो इंसान की स्किन में मिलने वाला एक तरह का फैट भी है. ये घाव भरने और स्किन इरिटेशन से राहत दिलाने में मदद करता है. ये एक ऐसा फल है जिसमें चारों तरह के फैटी एसिड्स 3, 6, 7 और 9 पाए जाते हैं.

ये आपकी हार्ट हेल्थ को प्रमोट करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में हेल्पफुल माना जाता है. वहीं डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने, लिवर को हेल्दी रखने, डाइजेशन सुधारने, आंखों की स्वस्थ रखने से लेकर हेयर की हेल्थ को भी इंप्रूव करने में मदद करता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply