उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के बाद अब राजनीतिक हलकों में शोर तेज हो गया है. इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है, “सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और उपलब्धि भी.”

वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं. मस्जिद 1911 से पहले की है. अभी 22 दिन और बचे थे. रातों रात चारों तरफ से घेरा हुआ है. देश के संविधान पर हथौड़ा चलाया जा रहा है. ये ना समझे मस्जिद को शहीद करके बहुत बड़ा काम कर दिया. आज ये काम हमारे लिए कर रहे है कल किसी और के लिए करोगे इससे कोई हिंदू खुश नहीं होगा. राज्य सरकार का ये राजनीति एजेंडा है.”
#WATCH | Uttar Pradesh: An illegal mosque, constructed within the Collectorate premises in Saharanpur, being demolished in the presence of SDM, City Magistrate and Police Force. The Court of City Magistrate had declared the mosque illegal last month and issued an order for its pic.twitter.com/rFTnPxzWoe
— ANI UP/Uttarakhand September 5, 2026
‘हाई कोर्ट में सब कुछ नज़रअंदाज़ कर दिया’
इमरान ने कहा, “आज भी मस्जिद का मालिकाना हक वाहिद खान और याकूब खान के नाम पर दर्ज है. हाई कोर्ट में सब कुछ नज़रअंदाज़ कर दिया गया; न तो वक्फ़ बोर्ड को मामले में पक्षकार बनाया गया और न ही कार्यवाही में शामिल किया गया. इलाके को चारों तरफ़ से घेरकर और लोगों को घरों में कैद करके मस्जिद को गिराया गया.”
#WATCH | Saharanpur: Demolition of illegal mosque in DM office complex begins after court upholds order.
On this, Congress MP Imran Masood says, “Our people stayed awake all night long. We kept making continuous efforts to contact the officials. Despite providing all the pic.twitter.com/prP1UdITiY
— ANI September 5, 2026
मसूद ने इसे कला दिन बताते हुए कहा, “आज सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन है. सहारनपुर के लोगों को काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करना चाहिए.”
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी एक अवैध मस्जिद को SDM, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में गिराया जा रहा है. सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने इस मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए इसे गिराने का आदेश दिया था.
हाई अलर्ट पर प्रशासन
कार्रवाई के बीच पूरे सहारनपुर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. संवेदनशील स्थानों पर PAC और RRF को तैनात किया गया है. दमकल की गाड़ियां भी अलगअलग स्थानों पर लगाई गई हैं. पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की भीड़ या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.



