TrendingUttar Pradesh

​PM Surya Ghar Yojana: सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी की रफ्तार ने बढ़ाई टॉप पोजिशन की उम्मीद, रोजाना लग रहे 2,378 के करीब पैनल

​PM Surya Ghar Yojana: सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी की रफ्तार ने बढ़ाई टॉप पोजिशन की उम्मीद, रोजाना लग रहे 2,378 के करीब पैनल

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश ने रफ्तार और तेज कर दी है। अगस्त 2026 में प्रदेश में 73,716 नए इंस्टॉलेशन हुए। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 2,378 इंस्टॉलेशन की गति रही। इसके साथ ही अगस्त तक प्रदेश में संचयी घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या 7,92,959 पहुंच गई है।

संचयी इंस्टॉलेशन के मामले में उत्तर प्रदेश फिलहाल दूसरे स्थान पर है, लेकिन अगस्त में दर्ज तेज गति ने उसे नंबर वन की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश अगस्त में प्रतिदिन औसतन करीब 780 इंस्टॉलेशन अधिक कर रहा है। मौजूदा रफ्तार बनी रही तो अनुमान है कि अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह के आसपास यूपी शीर्ष स्थान हासिल कर सकता है।

अगस्त में बनी बढ़त ने मजबूत की दावेदारी

पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगस्त के दौरान जिस गति से इंस्टॉलेशन हुए, उसने संचयी आंकड़े को 7.92 लाख के पार पहुंचा दिया है। प्रदेश की औसत दैनिक इंस्टॉलेशन गति देश के प्रमुख राज्यों में सबसे तेज गति में शामिल बताई गई है। सरकार का फोकस घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा के विस्तार के साथ बिजली की जरूरतों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से पूरा करने पर है। लगातार बढ़ते इंस्टॉलेशन से प्रदेश की सौर ऊर्जा क्षमता के विस्तार की दिशा में भी तेजी आने की उम्मीद है।

आंकड़े बता रहे यूपी की रफ्तार

• संचयी इंस्टॉलेशन: 7,92,959
• अगस्त 2026 में इंस्टॉलेशन: 73,716
• अगस्त की औसत दैनिक गति: 2,378 इंस्टॉलेशन
• मौजूदा अनुमान: करीब 41 दिन में ओवरटेक की संभावना
• संभावित समय: अक्टूबर 2026 का दूसरा सप्ताह

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply