India

​Cheteshwar Pujara ने चुनी टीम इंडिया की अपनी ऑल-टाइम XI, रोहित, धोनी और रहाणे को किया बाहर, हार्दिक…..

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी ऑलटाइम टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। पुजारा ने यह टीम उन खिलाड़ियों में से बनाई है, जिनके साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेला। इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि रोहित शर्मा , एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े नाम उनकी अंतिम XI में शामिल नहीं हैं।

​Cheteshwar Pujara ने चुनी टीम इंडिया की अपनी ऑल-टाइम XI, रोहित, धोनी और रहाणे को किया बाहर, हार्दिक…..

पुजारा ने अपनी पसंद की टीम में टेस्ट क्रिकेट के कई महान खिलाड़ियों को शामिल किया है। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने धोनी की जगह ऋषभ पंत को चुना है, जबकि बल्लेबाजी क्रम में खुद को भी शामिल किया है।

पुजारा ने इन दिग्गजों को बनाया ओपनर

चेतेश्वर पुजारा की AllTime XI में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग पारी की शुरुआत करेंगे। पुजारा ने खुद को नंबर3 पर रखा है। इसके बाद नंबर4 पर सचिन तेंदुलकर , नंबर5 पर विराट कोहली और नंबर6 पर वीवीएस लक्ष्मण को जगह दी गई है।

इस चयन में अजिंक्य रहाणे का नाम नहीं है। रहाणे लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम में पुजारा के साथ मध्यक्रम का अहम हिस्सा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद पुजारा ने अपनी पसंद में लक्ष्मण को उनसे ऊपर रखा।

धोनी की जगह ऋषभ पंत, गेंदबाजी में बड़े नाम

विकेटकीपिंग के लिए पुजारा ने ऋषभ पंत को चुना है। इसका मतलब है कि एमएस धोनी को भी उनकी इस खास टीम में जगह नहीं मिल सकी। पंत के साथ पुजारा ने कई विदेशी दौरों पर क्रिकेट खेला है और उनकी मैच जिताने की क्षमता को देखते हुए उन्हें प्राथमिकता दी।

गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को चुना गया है। ईशांत शर्मा को 12वें खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

पुजारा ने हार्दिक पांड्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत होने पर हार्दिक को टीम में शामिल किया जा सकता है। यानी हार्दिक उनकी मुख्य XI का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह विकल्प बने रहेंगे।

पुजारा के द्वारा चुनी गई AllTime भारतीय प्लेइंग XI:

पुजारा के द्वारा चुनी गई ऑल टाइम भारतीय टीम के प्लेइंग 11 के बारे में बात करें तो उसमें राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply