TrendingUttar Pradesh

​Teachers Day: 81 शिक्षकों को मिला सम्मान, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला; पुरस्कार के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं

​Teachers Day: 81 शिक्षकों को मिला सम्मान, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला; पुरस्कार के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं

गोरखपुर, अमृत विचार। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और समर्पण के लिए प्रदेश के 81 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार2025 प्रदान किए।

सम्मान पाने वाले 81 शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल हैं। इनमें 33 महिला शिक्षक हैं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जबकि स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

हर शिक्षक को 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल करने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति आयु सीमा में दो वर्ष की वृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

इसके साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में हर साल 4,000 किलोमीटर तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा आजीवन दी जाएगी।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2096124491684601963?s=20

बेसिक शिक्षा विभाग के 61 शिक्षक सम्मानित

बेसिक शिक्षा विभाग से संगीता शर्मा , गीता वर्मा , प्रीति मिश्रा , सलमा खान , उर्मिला देवी , रचना कपूर , किरन देवी , जूही मलिक , उषा सिंह , गीता वर्मा , अर्चना पांडेय , ज्योत्स्ना गोस्वामी , शुचि त्यागी , विजया अवस्थी , पल्लवी चतुर्वेदी , प्रीति श्रीवास्तव , डॉ. सुमनलता यादव , डॉ. कामायनी शर्मा , सुमन कुशवाहा , प्रीति गुप्ता , विनीता , सीमा कुमारी , प्रतिभा रानी भारती , सुनीता रानी , आरती शर्मा , वैलेंटिना विक्टर , अमिता टंडन , मीरा सिंह , प्रीति भारती , नीलम राय , सय्यदा , सुनीत मित्र पांडेय , अमर सिंह , राम मिलन गुप्ता , पंकज कुमार द्विवेदी , प्रदीप कुमार सिंह , अजीत कुमार श्रीवास्तव , राहुल कुमार शुक्ल , हरिशंकर त्रिपाठी , ओमवीर सिंह , वीरेंद्र सिंह , आनंद कुमार मिश्र , संतोष कुशवाहा , नीतिराज सिंह , राजेश कुमार उपाध्याय , संजय कुमार मिश्र , विनीत कुमार मिश्र , धनंजय प्रताप सिंह , प्रमोद कुमार , नवीन कुमार त्रिपाठी , ओमप्रकाश तिवारी , अनिल कुमार मौर्य , दयानंद मिश्रा , डॉ. देवेंद्र सिंह , रामलखन मौर्या , बृजकिशोर , अरुण कुमार गुप्ता , दिनकर चौहान , महेश कुमार , अतुल शर्मा और सत्येंद्र कुमार सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गोरखपुर के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय उनवल प्रथम, बांसगांव के सहायक अध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर जिले के शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार

माध्यमिक शिक्षा विभाग से रेनू तोमर , डॉ. रमेश प्रताप सिंह , गिरिजेश कुमार मल्ल , डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल , महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी , अरुण कुमार ओझा , डॉ. गौरव वार्ष्णेय , डॉ. अभिषेक कुमार सिंह , अमित कुमार शर्मा , डॉ. हरिश्चन्द्र यादव , अश्वनी कुमार जैन , राजपाल , डॉ. संजय कुमार सिंह , गुणधर लाल जैन और प्रकाश नारायण सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया गया।

गोरखपुर के एलपीके इंटर कॉलेज, बसडीला, सरदारनगर के भाषा अध्यापक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी भी राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में शामिल रहे।

पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार2025 से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह , विक्रम बहादुर सिंह परिहार , कल्पना सिंह , डॉ. आनन्द कुमार और विजय पाल शामिल हैं।

सम्मान के साथ भविष्य के लिए संकल्प

शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर बना। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों ने इसे अपने विद्यालयों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के सहयोग का परिणाम बताया।

सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने और नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी लगातार काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply