TrendingUttar Pradesh

​Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव पर फिर जगमगाएगा सरयू तट, अयोध्या में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

​Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव पर फिर जगमगाएगा सरयू तट, अयोध्या में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

अयोध्या, अमृत विचार: प्रांतीयकृत दीपोत्सव मेला और परिक्रमा/कार्तिक पूर्णिमा मेला को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बैठक में दोनों प्रमुख आयोजनों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुराज जैन, अपर जिला अधिकारी नगर योगानंद पांडे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट, मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद करें।

5 से 8 नवंबर तक होंगे प्रमुख आयोजन

तय कार्यक्रम के अनुसार 5 नवंबर को गोवत्स द्वादशी, 6 को धनत्रयोदशी, 7 को मास शिवरात्रि/नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली एवं हनुमान जयंती और 08 नवंबर को दीपावली के अवसर पर अयोध्या के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा एवं झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल एवं राम की पैड़ी पर होंगे विशेष आयोजन

रामकथा पार्क में श्रीरामसीता स्वरूप की वंदना, प्रदर्शनी, विभिन्न विभागों के लोकार्पण कार्यक्रम, रामलीला एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं सरयू आरती स्थल पर मंच, सजावट, पुष्प एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। राम की पैड़ी सहित अन्य प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को दीपोत्सव की थीम के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर

दीपोत्सव में देशविदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त परिवहन, विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, सफाई, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं घाटों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मीडिया सेंटर, प्रेस पास, फ्लोटिंग जोन, विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर, सड़कों की मरम्मत, निराश्रित गोवंश के लिए व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों की सजावट सहित विभिन्न विषयों पर भी विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply