India

​Dhirendra Shastri Kolkata: मंत्री का पर्ची निकालने का अनुरोध, धीरेंद्र शास्त्री बोले- CM हाउस में लगे दरबार, मंत्रियों-विधायकों को बागेश्वर धाम बुलाया

Dhirendra Shastri Kolkata: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आजकल पश्चिम बंगाल की राजधानी में चल रही है। 4 से 6 सितंबर तक आयोजित कथा के दूसरे दिन शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहे।

​Dhirendra Shastri Kolkata: मंत्री का पर्ची निकालने का अनुरोध, धीरेंद्र शास्त्री बोले- CM हाउस में लगे दरबार, मंत्रियों-विधायकों को बागेश्वर धाम बुलाया

Dhirendra Shastri को मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट 

सौजन्य भवन में मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्रियों व अधिकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। उन्हें मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ रात का भोजन किया इस दौरान तमाम धार्मिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

मंत्री ने पर्ची निकालने का किया अनुरोध

रात्रि भोजन के दौरान शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से पर्ची निकालने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने कहा कि एक दिन का दिव्य दरबार मुख्यमंत्री आवास में लगाना चाहिए। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत सभी मंत्रियों और विधायकों को बागेश्वर धाम आने का न्योता भी दिया।

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply