BollywoodIndia

​Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल सरगुन मेहता आज यानी की 06 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से पंजाबी और हिंदी मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने टीवी और पंजाबी सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सरगुन मेहता के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

​Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी
चंडीगढ़ में 06 सितंबर 1986 को सरगुन मेहता का जन्म हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम हरीश मेहता और मां का नाम आराधना मेहता है। सरगुन ने कॉलेज के दौरान थिएटर से अपने करियर की शुरूआत की थी।

टेलीविजन डेब्यू

साल 2009 में सरगुन मेहता ने ’12/24 करोल बाग’ टीवी शो से अपना डेब्यू किया था। लेकिन सरगुन को असली पहचान साल 20112012 में आए शो ‘फुलवा’ से मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘गीता का धर्मयुद्ध’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘बालिका वधू’ जैसे शो करके घरघर में अपनी पहचान बनाई।

पंजाबी सिनेमा में डेब्यू

इसके बाद साल 2015 में फिल्म ‘अंग्रेज’ से सरगुन ने पंजाबी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला। उनको फिल्म ‘लाहौरिए’ और ‘लव पंजाब’ के लिए दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले। इसके अलावा उन्होंने ‘काला शाह काला’, ‘किस्मत 2’, ‘जिंदुआ’, ‘झल्ले’, ‘सुर्खी बिंदी’ और ‘सौंकन सौंकने’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। वहीं सरगुन ‘तितलियां’ और ‘किस्मत’ जैसे सुपरहिट पंजाबी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं।

बॉलीवुड डेब्यू

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वह अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह के साथ फिल्म ‘कठपुतली’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में सरगुन ने SHO परमार का रोल निभाया है। इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं फिल्म में सरगुन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। एक्ट्रेस होने के साथसाथ सरगुन और उनके पति रवि दुबे का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम ‘ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ है। वह टीवी शोज ‘उड़ारियां’, ‘स्वर्ण घर’ और ‘जुनूनीयत’ की प्रोड्यूसर भी हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply