
अंडाल में महिला की गला काट कर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
अंडाल थाने के खान्द्रा पंचायत के मयरा क्षेत्र के डिपो पाड़ा महिला का गला कटा शव घर के बाहर शनिवार सुबह बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतका का पति फरार हो गया, अंत में उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मृतका की पहचान 50 वर्षीय तारा देवी भुइयां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना अंतर्गत उखड़ा फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पत्नी की हत्या के बाद पति फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार, तारा देवी की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से अलग होने के बाद उन्होंने तपन से विवाह किया था। तपन ईसीएल के सिदुली कोलियरी में कार्यरत है।
तारा देवी की पहली शादी से दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह पराशकोल इलाके में रहती है, जबकि छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के घर रहती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह तारा देवी का गला कटा शव मिला। घटना के बाद से उनके पति तपन का कोई पता नहीं है। दिन के समय पुलिस ने उसे हरिपुर से हिरासत में लिया।
पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते हत्या की घटना हुई है या नहीं, इसे लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पति के फरार होने के कारण पुलिस की जांच में उस पर भी विशेष नजर है।
दुर्गापुर में युवक की गला काटकर हत्या
वहीं दुर्गापुर से भी गला काटकर हत्या का मामला सामने आया। यहां 35 साल के दिव्यांग युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
दुर्गापुर के रातुरिया इलाके में दिव्यांग 35 वर्षीय शेख अशरफ नामक युवक की हत्या गला काट कर की गई, जिसमें स्थानीय एक युवक धाराया है। पुराने विवाद में यह घटना हुई।



