IndiaTrendingUttar Pradesh

​दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के दक्षिणपश्चिम जिले के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

​दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी तैनात हैं।

शुरुआती खबरों के मुताबिक ढही इमारत तीन मंजिला बताई जा रही है और वहां पीजी संचालित होने की जानकारी सामने आई है। एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाले जाने की भी सूचना है। फिलहाल किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा किस वजह से हुआ और इमारत के ढहने के समय उसमें कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply