
साड़ी में स्लिम दिखने के सीक्रेट टिप्स साड़ी ऐसा परिधान है, जो हर महिला की खूबसूरती को निखार देता है। हालांकि साड़ी पहनने का तरीका आपके पूरे लुक को काफी हद तक प्रभावित करता है। सही ड्रेपिंग से न सिर्फ साड़ी आकर्षक लगती है, बल्कि शरीर का शेप भी अधिक संतुलित और हाइट थोड़ी लंबी नजर आ सकती है। अगर आप साड़ी में स्लिम और लंबी दिखना चाहती हैं, तो कुछ आसान फैशन ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं।
पल्लू को लंबा और सीधा रखें
साड़ी पहनते समय पल्लू की ड्रेपिंग पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप प्लीट्स वाला पल्लू पसंद करती हैं, तो उसकी प्लेट्स बहुत चौड़ी रखने के बजाय पतली और एक जैसी रखें। इससे पल्लू अधिक व्यवस्थित नजर आएगा और शरीर का लुक भी लंबा दिखाई देगा।
पल्लू को बहुत छोटा रखने से बचें और उसे कंधे पर अच्छी तरह पिन करें। साथ ही, पल्लू को कमर के पास जरूरत से ज्यादा फैलाने से बचें। पल्लू पर बनी बॉर्डर को भी सीधा रखने की कोशिश करें। इससे सामने से एक लंबी और साफ लाइन दिखाई देती है, जो आपके लुक को अधिक स्लिम बनाने में मदद करती है।
खुले पल्लू में साड़ी कैरी करें
अगर आप साड़ी में लंबा और स्लिम लुक पाना चाहती हैं, तो खुले पल्लू की ड्रेपिंग भी आजमा सकती हैं। खुले पल्लू में साड़ी पहनने से शरीर पर एक सीधी और लंबी लाइन बनती है, जिससे पूरा लुक अधिक ग्रेसफुल नजर आता है। इसके लिए पल्लू की लंबाई घुटनों के आसपास या उससे थोड़ा नीचे तक रखें। पल्लू को कंधे पर हल्का पीछे की ओर सेट करें और उसे बहुत ज्यादा फैलाने से बचें। सामने से पल्लू की सीधी लाइन बनी रहे, इसका ध्यान रखें।
साड़ी का सही फैब्रिक, प्रिंट, बॉर्डर और ड्रेपिंग मिलकर आपके पूरे लुक को बदल सकते हैं। इसलिए अगली बार साड़ी पहनते समय इन छोटेछोटे फैशन हैक्स को जरूर आजमाएं।
पतली बॉर्डर वाली साड़ी चुनें
साड़ी में लंबी और पतली नजर आने के लिए केवल ड्रेपिंग ही नहीं, बल्कि साड़ी का चुनाव भी महत्वपूर्ण है। बहुत चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी शरीर को विजुअली चौड़ा दिखा सकती है। इसके मुकाबले पतली बॉर्डर वाली साड़ी ज्यादा एलिगेंट और स्लिम लुक देती है। साड़ी पहनते समय बॉर्डर को प्लीट्स में बहुत ज्यादा मोड़ने से बचें। इसके अलावा वर्टिकल स्ट्राइप्स या लंबी डिजाइन वाली साड़ियां चुन सकती हैं। ऐसी डिजाइन आंखों को ऊपर से नीचे की ओर ले जाती है, जिससे हाइट अपेक्षाकृत लंबी नजर आती है। बहुत छोटे और बिखरे हुए प्रिंट की जगह स्ट्रेट या वर्टिकल पैटर्न वाली साड़ी को प्राथमिकता देना भी बेहतर विकल्प हो सकता है।
ः


