नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के दक्षिणपश्चिम जिले के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी तैनात हैं।
घटना स्थल पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हालातों का जायजा लेने घटना स्थल पहुंची हैं। उधर दिल्ली पुलिस ने बताया किस्थानीय पूछताछ से पता चला है कि यह 4050 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंज़िलें थीं। इसका इस्तेमाल PG अकोमोडेशन के तौर पर किया जा रहा था। घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक छह लोगों को बचाया गया है और अस्पतालों में भेजा गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
शुरुआती खबरों के मुताबिक ढही इमारत तीन मंजिला बताई जा रही है और वहां पीजी संचालित होने की जानकारी सामने आई है। एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाले जाने की भी सूचना है। फिलहाल किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा किस वजह से हुआ और इमारत के ढहने के समय उसमें कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।



