IndiaTrendingUttar Pradesh

​TMC सांसद नदीमुल हक पर ED का शिकंजा, कोलकाता से दिल्ली तक कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की। ED की टीमें कोलकाता और दिल्ली में एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं। कोलकाता में नदीमुल हक के उर्दू अखबार ‘अखबारएमशरिक’ के कार्यालय और उनके आवास पर तलाशी ली जा रही है। वहीं, दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी ED की कार्रवाई जारी है। यह आवास अस्थायी रूप से TMC के कार्यालय के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

​TMC सांसद नदीमुल हक पर ED का शिकंजा, कोलकाता से दिल्ली तक कई ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता में ED की कार्रवाई पार्क सर्कस के दरगा रोड स्थित ‘अखबारएमशरिक’ के कार्यालय में चल रही है। नदीमुल हक इस अखबार के निदेशक बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान कार्यालय परिसर को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सुरक्षा कारणों से कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है और तलाशी अभियान के दौरान किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ED सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित लेनदेन, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के दायरे में ‘अखबारएमशरिक’ से जुड़े वित्तीय दस्तावेज भी शामिल हैं।

‘अखबारएमशरिक’ का प्रकाशन कोलकाता के अलावा दिल्ली, रांची, आसनसोल, सिलीगुड़ी, भोपाल, लखनऊ और श्रीनगर से भी होता है। ऐसे में ED अलगअलग प्रकाशन केंद्रों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ED की कोलकाता टीम ने मामले से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एक FIR के आधार पर ED द्वारा दर्ज की गई ECIR से जुड़ी बताई जा रही है। एजेंसी की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में सामने आए वित्तीय लेनदेन और कथित अनियमितताओं की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply