
लखनऊ: यूपी टी20 लीग के फाइनल मुकाबले ने रविवार को राजधानी लखनऊ में क्रिकेट का जबरदस्त जुनून देखने को मिला। लखनऊ और मेरठ के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले को देखने के लिए 30 हजार से अधिक क्रिकेट प्रेमी इकाना स्टेडियम पहुंचे। यूपी टी20 लीग के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई।
चौकेछक्कों पर गूंजती तालियां, विकेट गिरने पर जोरदार शोर और दोनों टीमों के समर्थन में लगते नारों ने फाइनल के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया। स्टेडियम का माहौल किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जैसा नजर आया।
मैच शाम 7:30 बजे, दोपहर से जुटने लगी भीड़
फाइनल मुकाबला रविवार शाम साढ़े सात बजे शुरू होना था, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का स्टेडियम पहुंचना दोपहर से ही शुरू हो गया था। करीब साढ़े तीन बजे से इकाना स्टेडियम के बाहर दर्शकों का जमावड़ा लगने लगा।
शाम होतेहोते स्टेडियम के सभी लोअर स्टैंड दर्शकों से भर गए। लखनऊ और मेरठ के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई समर्थक हाथों में अपनी पसंदीदा टीम के झंडे और खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर पहुंचे थे।
चौकाछक्का लगते ही गूंज उठा पूरा स्टेडियम
मैच के दौरान बल्लेबाज के चौका या छक्का लगाने पर इकाना स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठता। शानदार कैच और विकेट गिरने के दौरान भी दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।
दोनों टीमों के समर्थक लगातार अपनीअपनी टीम के पक्ष में नारे लगाते रहे। रंगबिरंगी जर्सियों में पहुंचे प्रशंसकों ने मुकाबले के माहौल को और खास बना दिया।
रिंकू, जीशान और भुवनेश्वर रहे आकर्षण का केंद्र
फाइनल में दर्शकों की भारी भीड़ के पीछे स्टार खिलाड़ियों का क्रेज भी बड़ा कारण रहा। रिंकू सिंह, लोकल फिरकी गेंदबाज जीशान अंसारी और भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहे।
इन खिलाड़ियों को देखने और उनकी टीमों को सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकाना पहुंचे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथसाथ मैदान में मौजूद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी फाइनल का अहम हिस्सा बनी रहीं।
रिकॉर्ड भीड़ से बढ़ा यूपी टी20 लीग का क्रेज
यूपी टी20 लीग के इस सीजन में मुकाबलों को लेकर दर्शकों की रुचि लगातार नजर आई, लेकिन फाइनल में 30 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी ने लीग की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।
लखनऊ और मेरठ जैसी मजबूत टीमों के बीच खिताबी जंग होने से मुकाबले को लेकर पहले से ही उत्सुकता थी। राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ी संख्या में इकाना पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इकाना बना क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना
रविवार को इकाना स्टेडियम के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी फाइनल को लेकर अलग माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसकों ने साबित किया कि उत्तर प्रदेश में टी20 क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
यूपी टी20 लीग के फाइनल में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ ने आयोजकों और खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। खिताबी मुकाबले का यह दर्शक समर्थन लीग की बढ़ती लोकप्रियता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ः



