
लखनऊ। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें अब सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि मांगों पर परिणाम चाहिए। पंचायत सहायकों ने सेवा के स्थायीकरण के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई।
6 हजार से बढ़ाकर 30 हजार मानदेय की मांग
पंचायत सहायक कर्मचारियों ने मौजूदा 6,000 रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।
हजरतगंज में नारेबाजी, पुलिस ने ईको गार्डन भेजा
प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज चौराहे पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हजरतगंज से हटाकर ईको गार्डन भेज दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे और सरकार से ठोस निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं।
ः



