India

​त्योहारी सीजन में Maruti ने दिया झटका, 20,000 रुपए तक बढ़ा दी इन गाड़ियों की कीमतें

अगर आप आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने एक बार फिर अपनी कुछ कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने चुनिंदा मॉडल की कीमत में अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. यह मई 2026 के बाद कंपनी की तीसरी कीमत बढ़ोतरी है. हालांकि, इस बार पूरी कार रेंज की कीमत नहीं बढ़ाई गई है. नई कीमतें सितंबर 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती लागत और महंगाई को मुख्य वजह बताया है.

​त्योहारी सीजन में Maruti ने दिया झटका, 20,000 रुपए तक बढ़ा दी इन गाड़ियों की कीमतें

क्यों बढ़ाए गए कारों के दाम?

ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कार बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों की लागत लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा महंगाई का दबाव भी बना हुआ है. इसी वजह से कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ा है.कंपनी ने यह भी कहा कि वह लागत को कम रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है. इसके बावजूद मौजूदा हालात में बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ कंपनी खुद उठाना संभव नहीं है. इसलिए चुनिंदा कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.

अभी मारुति सुजुकी ने यह साफ नहीं किया है कि किनकिन मॉडल की कीमत कितनी बढ़ाई गई है. यानी ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार की नई कीमत जानने के लिए कंपनी की तरफ से मॉडलवाइज जानकारी का इंतजार करना होगा.

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

यह मारुति सुजुकी की इस साल की तीसरी कीमत बढ़ोतरी है. इससे पहले मई 2026 में भी कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया था. पिछली दोनों बढ़ोतरी कंपनी की पूरी रेंज पर लागू हुई थीं, जबकि इस बार सिर्फ कुछ चुनिंदा मॉडल महंगे किए जाएंगे.मारुति सुजुकी से पहले टाटा मोटर्स और हुंडई जैसी कंपनियां भी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. इन कंपनियों ने भी बढ़ती लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों को कीमत बढ़ाने की वजह बताया था.

किन कारों की सेल करती है मारुति ?

मारुति सुजुकी अपनी कारों को मुख्य रूप से डीलरशिप के जरिए बेचती है. Arena रेंज में SPresso, Alto K10, Celerio, WagonR, Eeco, Swift, Dzire, Brezza, Ertiga और Victoris जैसी कारें शामिल हैं.वहीं Nexa पोर्टफोलियो में e VITARA, Invicto, Jimny, XL6, Grand Vitara, FRONX और Baleno जैसे मॉडल मौजूद हैं. हालांकि, इनमें से किन कारों पर नई कीमत बढ़ोतरी लागू होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply