
पुलिस ने 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दिए बयानों के आधार पर की गई है।
पंजाब में शर्मसार करती घटना सामने आई है। माहिलपुर पुलिस ने 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दिए बयानों के आधार पर की गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी स्कूल में अचानक बीमार पड़ गई थी। जब परिवार ने उसका मेडिकल चेकअप करवाया तो जांच में पता चला कि वह 4-5 महीने की गर्भवती है। इसके बाद जब परिवार ने लड़की से बात की तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई।
पीड़िता ने परिवार को बताया कि राहुल गिल उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था, जहां उसने लड़की के साथ गलत काम किया। इसके बाद जसविंदर सिंह बैंस ने भी उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। आरोपी लड़की को धमकी देते थे कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए POCSO एक्ट और दूसरी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को काबू कर लिया।



