BollywoodIndiaTrending

500 करोड़ की Toxic का बुरा हाल, OTT राइट्स के लिए मिल रहा सिर्फ 30 करोड़ का ऑफर..

500 करोड़ की Toxic का बुरा हाल, OTT राइट्स के लिए मिल रहा सिर्फ 30 करोड़ का ऑफर..

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। यश स्टारर अब सिनेमाघरों में अपने सफर के आखिरी दौर में है और बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अब इस फिल्म को ओटीटी राइट्स को लेकर भी बड़ा झटका लगा है।

ये गैंगस्टर ड्रामा फिल्म फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। फिल्म ने शुरुआत में शानदार कमाई की थी, लेकिन दर्शकों से मिली खराब प्रतिक्रिया के बाद इसकी कमाई तेजी से गिर गई। जिसके बाद एक और बड़ी खबर सामने आई कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म अब फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए सिर्फ 30 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया है। जबकि फिल्म की रिलीज से पहले एक प्लेटफॉर्म ने इसके लिए 150 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स को ओटीटी राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। हालांकि, मेकर्स इससे ज्यादा रकम चाहते थे और उन्होंने 200 करोड़ रुपये से अधिक की उम्मीद की थी।

इसके साथ ही यश ने भी भरोसा जताया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी और इसके ओटीटी राइट्स की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगी।

लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर खराब हालत का असर अब इसके ओटीटी राइट्स पर भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी भाषाओं में फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए अब 30 करोड़ रुपये तक का ही ऑफर मिल रहा है।

OTT के लिए फिल्म का नया वर्जन बनाने पर विचार

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Toxic’ की कहानी और इसके एडल्ट ट्रीटमेंट को देखते हुए मेकर्स ओटीटी के लिए फिल्म का एक अलग वर्जन तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। सूत्र ने बताया, “मेकर्स अब डिजिटल वर्जन के लिए पूरी तरह से नया एडिट तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे मौजूदा ऑफर से ज्यादा रकम मिल सकती है। नुकसान को कम करने के लिए कई विकल्पों पर चर्चा चल रही है, जिसमें ओटीटी के लिए नया कट तैयार करना भी शामिल है।”

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी गोवा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply