India

​Jhansi Dam Reel Viral: रील बनाने के चक्कर में 30 फीट ऊंचाई से पहूज डैम में लगा दी छलांग, दोनों पैर टूटे

UP Jhansi Dam Reel Viral:  के झांसी में एक युवक को रील का जुनून भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए उसने 30 फीट ऊंचाई से पहूज डैम में छलांग लगा दी। पर पानी कम होने की वजह से वह पर जा गिरा और उसके पैर की दोनों हड्डियां टूट गईं। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छलांग से पहले दोस्त मजाक में कहते सुनाई दे रहे हैं”भगवान तेरी आत्मा को शांति दे।”

​Jhansi Dam Reel Viral: रील बनाने के चक्कर में 30 फीट ऊंचाई से  पहूज डैम में लगा दी छलांग, दोनों पैर टूटे

कम पानी वाली जगह गिरा युवक, दोनों पैर टूटे

पुष्पेंद्र के पहूज डैम  के अंदर गिरते ही उसके दोस्तों में अफरातफरी मच गई। वह जिस जगह गिरा, वहां पानी की गहराई काफी कम थी। इस वजह से उसका शरीर सीधे नीचे मौजूद जमीन से टकराया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई और दोनों पैर टूट गए। दोस्तों ने मदद के लिए आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर वीडियो बना रहे दोस्तों में घबराहट का माहौल था। लेकिन राहत की बात यह रही कि पुष्पेंद्र की जान बच गई। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रासलैंड चौकी प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहूज बांध पहुंचे। पुलिस में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक कुछ सेकंड का वीडियो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

30 फीट ऊंचाई से छलांग बनी हादसे की वजह

आजकल Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग तरह की Reel बनाने की होड़ रहती है। कई बार लोग वीडियो को अलग और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए ऐसी जगहों पर पहुंच जाते हैं, जहां थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। पुष्पेंद्र के मामले में भी करीब 30 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल से छलांग लगाना खतरनाक साबित हुआ। 

युवक को उम्मीद थी कि वह पानी में गिरेगा, लेकिन नीचे पानी कम होने के कारण वह जमीन पर गिर गया। अगर की जगह कोई पत्थर या दूसरी सख्त चीज होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इस घटना से यह साफ है कि पर कुछ सेकंड की Reel के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही नहीं है। वीडियो बनाने से पहले जगह की गहराई और सुरक्षा की स्थिति देखना बेहद जरूरी है।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply